- India’s $245 Billion FMCG Sector Gets New ESG Risk & Opportunity Framework by Aspire Circle and Aspire Impact
- शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान में शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में विशेष ब्रंच
- ‘दायरा’ के मलयालम वर्जन में करीना कपूर खान की ‘अजूनी’ को अपनी आवाज़ देंगी पार्वती थिरुवोथु!
- When Danny Pandit Picks a Trend, Pop Culture Takes Notice
- सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना की फ्रेश जोड़ी ने ‘द वन’ के ‘समझो ना’ से मचाई धूम, दर्शकों ने कहा- ‘ब्लॉकबस्टर जोड़ी’!
बेसबाल में भारत को गोल्ड मेडल
इंदौर. गत दिनों गुवाहाटी (असम) में संपन्न हुई प्रथम प्रेसीडेंशिलयल कप अंतरराष्ट्रीय बेसबॉल स्पर्धा में भारत की पुरुष टीम ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया. भारतीय दल में म.प्र. के नीरज सिंह, मोहित व्यास व सनत नागर भी शामिल थे. म.प्र. बेसबॉल संघ की अध्यक्ष श्रीमती मालिनी गौड़ ने बताया की सुपरलीग में सभी मुकाबले जीतने के बाद खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने नेपाल को 12-0 से पराजित किया। इस स्पर्धा में नीरज ने 8, मोहित ने 6 तथा सनत नागर ने 2 रन बनाए। भारतीय दल के कोच इंदौर के जितेन्द्र शिंदे थे। शहर आगमन पर म.प्र. के खिलाड़ी व कोच का अभिनंदन भारतीय बेसबाल संघ के महासचिव जसराज मेहता, महेश जोशी, सुनील विरानी, प्रकाश जोशी व अविनाश शास्त्री ने किया। इस अवसर पर पूर्व खिलाड़ी गिरीश उपाध्याय, विजय पथरोड़, शैलेन्द्रसिंह चंदेल, मनोज मीणा भी उपस्थित थे। संचालन राकेश चौधरी ने किया तथा आभार विश्वास खेर ने माना.


