- पहली राजस्थानी पैन-इंडिया फिल्म ‘धूड़’ देशभर के दर्शकों के लिए लेकर आ रही है एक सिनेमाई थ्रिलर
- Do Not Ignore Changes in Heart Rhythm: Dr. Aditya Pradeep Mulgaonkar
- रीढ़ की कई समस्याओं का इलाज अब 7–10 मिलीमीटर के छोटे चीरे से संभव
- Gurmeet Choudhary and Isha Malviya Take Audience on a Journey of Intense Love with Tum Mere Ho Teaser
- From Dil Chahta Hai to Prem Keetanu, How Bollywood’s Campus Film Has Changed With Every Generation
क्रुणाल-रोहित की आतिशी पारी से जीती मुंबई
इंदौर. शुक्रवार को होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मैच में मुंबई इंडियंस ने मेजबान किंग्स इलेवन पंजाब को छह विकेट से हरा दिया. अपने दूसरे घर में खेल रही पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए थे. जबाव में मुंबई ने इस लक्ष्य को 19 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस दौरान रोहत और क्रूणाल की आतिशी पारी ने दर्शकों का चौको-छक्कों से जबरदस्त मनोरंजन किया.
मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों में छह चौके और तीन चौकों की मदद से 57 रनों की पारी खेली. कप्तान रोहित शर्मा ने अहम समय पर नाबाद 24 रन और क्रूणाल पांड्या ने नाबाद 31 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. पांड्या ने महज 11 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए. कप्तान रोहित ने 15 गेंदों पर दो छक्के और इतने की चौके लगाए. इससे पहले, पंजाब के लिए क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए. गेल का आईपीएल में यह 25वां अर्धशतक है. गेल ने 40 गेंदें खेली और छह चौके और दो छक्के लगाए. उनके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने अंत में 25 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 29 रनों की पारी खेल पंजाब को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. मुंबई के लिए मिशेल मैक्लेघन, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, मयंक मारकंडे, बेन कटिंग ने एक-एक विकेट लिया.


