- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
बच्ची से लेकर दादी मां भी पहुंची ऑडिशन देने
महिला प्रकोष्ठ अग्रवाल समाज का आयोजन
इंदौर। महिला प्रकोष्ठ अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति द्वारा आज प्रीतमलाल दुआ सभागृह में डांसिंग क्वीन एवं डांसिंग प्रिंसेस के आयोजन में चार साल की बालिका से लेकर साठ साल की प्रौढ़ महिलाओं ने भी आकर अपने ऑडिशन दिए. लगभग 30 प्रतिभागियों ने आज पहले दिन प्रषिक्षक बलवीर कुषवाह के निर्देषन में ऑडिशन भी दिए और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया. ऑडिशन मंगलवार को भी दोपहर 4 बजे से जारी रहेंगे.
महिला प्रकोष्ठ द्वारा समाज की हर उम्र की महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं को एक सहज, सुलभ मंच उपलब्ध कराने के उद्देष्य से यह आयोजन किया जा रहा है जिसमें चार साल की भव्या शर्मा और साठ साल की श्रीमती खुराना सहित एमटेक, डायटिषियन, डांस टीचर और कम्प्यूटर में डिप्लोमा हासिल करने वाली महिलाएं और युवतियां भी ऑडिशन के लिए आई। कक्षा 6ठी और 9वीं में पढऩे वाली बालिकाएं भी बड़े होकर डांसर बनने की इच्छा से इस ऑडिशन में शामिल हुई जिन्होंने आज वेस्टर्न, क्लासिकल, सेमी क्लासिकल, फोक, लावणी, घूमर और बालीवुड थीम के गानों पर डांस कर अपनी कला का प्रदर्शन किया. अध्यक्ष प्रतिभा मित्तल ने बताया कि आज सोलो प्रतिभागी के चयन के उद्देश्य से ऑडिशन लिए गए। मंगलवार को ग्रुप एवं जोड़ी में डांस करने की इच्छुक प्रतिभागी शामिल होकर ऑडिशन देगी। ऑडिषन के बाद इन्हें नियमित रूप से प्रषिक्षण भी दिया जाएगा.


