- अभिषेक विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का ग्रैंड लॉन्च, कई खास शख्सियतों की मौजूदगी में सजी साहित्य की महफिल
- Karan D Kapadia Reveals He Ensured Aneet Padda was Cast in Hunkkaar: The Roar: I made sure she came on board
- भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन
- Electric garbage trucks in India's cleanest city run at less than a third of diesel's fuel cost, ICCT–MANIT study finds
- पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज 2026’, के साथ पीएनबी लाया खुशियों के त्योहार, खुदरा ऋणों पर विशेष लाभ की पेशकश
बैरिकेड्स को लेकर हम्मालों और व्यापारियों में विवाद
कपड़ा मार्केट में अध्यक्ष से की हाथापाई
इंदौर. क्लॉथ मार्केट में मंगलवार दोपहर व्यापारियों और हम्मालों में बैरिकेड्स लगाने को लेकर कहासुनी हो गई. यह बात इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक जा पहुँची. इसके बाद नाराज व्यापारियों ने सराफा थाने का घेराव कर दिया. उल्लेखनीय है कि कपड़ा व्यापारी बाजार के हम्मालों की गुंडागर्दी से परेशान है.
क्लॉथ मार्केट में मंगलवार दोपहर महावीर चौक में पार्किंग के लिए बैरिकेड्स लगाए जा रहे थे. लेकिन महावीर चौक पर मार्केट में काम करने वाले हम्माल और लौडिंग ऑटो रिक्शा वालों का कब्जा है जो कि इसे हटाने के लिए तैयार नहीं है, जिसके चलते व्यापारी और हम्माल संघ के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था.
बेरकेड्स लगाने को लेकर कुछ हम्मालों ने इसका विरोध किया तो व्यापारियों और हम्मालों में बीच विवाद हो गया. दोनों पक्षों के बीच बहस के बाद हाथापाई हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष विवाद कर रहे थे.
हंगामे के चलते क्लॉथ मार्केट के व्यापारियों ने धड़ाधड़ अपनी दुकानें बंद कर दी. इस विवाद से गुस्साए कपड़ा व्यापारियों ने सराफा थाने का घेराव किया और कपड़ा मार्केट को बंद कर दिया. मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है.
सीएसपी हरीश मोटवानी ने बताया कि मंगलवार को हम्माल संघ के अध्यक्ष दिनेश शर्मा के कहने पर कुछ हम्मालों ने आकर कपड़ा एसोसिएशन के अध्यक्ष हंसराज जैन और दूसरे पदाधिकारियों के साथ दुकान में घुसकर मारपीट की.
गुंडागर्दी का लगाया आरोप
व्यापारियों का आरोप है कि दिनेश शर्मा और उससे साथी यहां आए दिन गुंडागर्दी करते है. व्यापारी पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए रैलिंग लगाना चाहते है। महावीर चौक पर हम्मालों ने कब्जा कर रखा है जबकि उनका काम केवल सामान को उठाकर दुकान और ट्रांसपोर्ट तक पहुचाना है लेकिन भाजपा नेता की शह की वजह से हम्माल संघ का अध्यक्ष सामान को फैला कर रखता है ताकि चौक पर उनका कब्जा बना रहे.
एसोसिएशन के अध्यक्ष हंसराज जैन ने बताया कि पुलिस जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करेगी. कपड़ा मार्केट बंद रहेगा। इधर पुलिस ने व्यापारियों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. इसके अलावा इंदौर नगर निगम ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए बाजार की कई ठेला गाडिय़ों को भी जब्त कर लिया है.


