- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
शहर में दो महीने रहेगी पानी की किल्लत
नर्मदा जलप्रदाय योजना प्रथम चरण संधारण के लिए शटडाउन 15 से
इन्दौर. निगम द्वारा 15 जुलाई से नर्मदा प्रथम और द्वितीय चरण की पाईप लाईनो व पम्पिंग स्टेशन कीे सुढृढीकरण, दुरूस्ती व संधारण के लिये लगभग 2 माह के लिये शटडाउन कर तथा पानी की पूर्ति नर्मदा के तृतीय चरण से की जाएगी. यह कार्य 65 दिन तक चलेगा. इसलिए इस शटडाउन से अगले दो महीने शहर में पानी की किल्लत रहेगी.
यह जानकारी आज जलकार्य प्रभारी बलराम वर्मा ने दी. उन्होंने आज पार्षदगणो एवं पत्रकारों को साथ महू से लेकर जलूद तक नर्मदा प्रथम चरण की जलप्रदाय लाईन तथा जलूद स्थित पंम्पिग स्टेशन, फिल्टर स्टेशन का अवलोकन कराया और बताया कि जलूद से महू तक आ रही नर्मदा प्रथम व द्वितीय चरण की जलप्रदाय लाईनो में कई स्थानो पर लीकेज होने से काफी मात्रा में पानी बह जाता है.
जिसे एक ओर आर्थिक नुकसान होता है और पानी भी बिना कारण व्यर्थ बह जाता है. इस मौके पर महापौर परिषद सदस्य श्रीमती शोभा रामदास गर्ग, पार्षद गोपाल मालू, भगवानसिंह चौहान, राजेश चौहान, चंगीराम यादव, भरत पारख, प्रणव मंडल, श्रीमती नीता शर्मा, पुष्पेन्द्र चैहान, दीपक जैन, उस्मान पटेल, श्रीमती चंदा वाजपेयी, मांगीलाल रेडवाल तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.
श्री वर्मा ने बताया कि इस कार्य के साथ ही यषवंत सागर स्थित रॉ-वाटर पम्पिंग स्टेशन पर पुरानी 700 मि.मी. एवं 450 मि.मी. की सीआई पाईप लाईन को, दो विभिन्न स्थानों पर बदलकर पुराने तथा नये पम्प हाऊस की कॉमन लाईन हेतु 700 मि.मी. व्यास की करीब 70 मीटर एम.एस. नवीन पाईप लाईन बिछाई जा रही है, जिससे दोनों पम्प हाऊस से एक साथ पम्पिंग कर जलापूर्ति बढ़ाने पाईप की स्टेण्डबाई ब्यवस्था स्थापित हो सकेगी.
शटडाऊन के दौरान नर्मदा योजना से वर्तमान 410 एमएलडी के स्थान पर 360 एमएलडी जलप्रदाय किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि नर्मदा के प्रथम चरण के पंप 1975 और द्वितीय चरण की लाइन 1995 में डली थी. उस समय नर्मदा किनारे स्थापित किए गए इन पंपों के साथ ही लाइन भी काफी पुरानी हो चुकी है. इन पंपों और लाइनों में काफी जगह पर लीकेज सामने आ रहे हैं. इन्हें सुधारने के साथ ही नगर निगम प्रथम और द्वितीय चरण की महू, बडगोंदा आदि जगहों पर खराब हो चुकी लाइन को बदलने का भी काम करेगा.


