- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
मूक बधिर युवतियों को अश्लील वीडियो कॉलिंग करने वाला पकड़ाया
इंदौर. इंदौर सायबर पुलिस ने मूक-बधिर युवतियों से अश्लील वीडियो कॉलिंग करने के आरोपी को हिरासत में लिया है.
विशेष बात ये है कि आरोपी भी मूक-बधिर है. आरोपी अहमदनगर महाराष्ट्र का रहने वाला है.
राज्य सायबर सेल इंदौर के स्क्क जितेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जून महीने में दो अलग-अलग मूक-बधिर युवतियों ने सायबर सेल में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्ति उन्हें व्हाट्सएप और आईएमओ वीडियो कॉलिंग एप पर लगातार वीडियो कॉलिंग कर रहा है और अश्लील मैसेज व वीडियो भी भेज रहा है.
इस पर सायबर सेल ने पहले पीडि़त युवतियोंं के बयान दर्ज किए गए। इसमें अनुवादक मोनिका पुरोहित की मदद ली गई. बयानों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की. जांच में ये बात सामने आई कि दोनों ही युवतियों को एक ही फोन से वीडियो कॉलिंग की जा रही है और आपत्तिजनक मैसेज और वीडियो भी भेजे जा रहे हैं.
इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की धाराओं में मामले दर्ज किए गए. सायबर सेल ने लगातार इस व्यक्ति के मोबाइल को सर्विलांस पर डाला और उसकी गतिविधियां ट्रैक की. मंगलवार की शाम पुलिस ने महाराष्ट्र के अहमदनगर से अमोल पिता अशोक गायकवाड़ (27) को हिरासत में लिया.
पुलिसकर्मी उस समय हैरान रह गए जब ये पता चला कि आरोपी भी मूक-बधिर है. इंटरप्रिटर की मदद से जब उससे पूछताछ की गई तो उसने मोबाइल चलाना और अश्लील वीडियो कॉलिंग करना कबूल किया।
उसने ये भी बताया कि वो अहमदनगर की एक होटल में हेल्पर का काम करता है. एसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि ऑनलाइन कम्यूनिटी के जरिए उसे युवतियों के मोबाइल नंबर मिले थे और फिर उसने ये हरकत करना शुरु की। मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 164 के तहत पीडि़त युवतियों के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे.


