- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
ब्लास्ट एस्केप ने दर्शकों को किया रोमांचित
हजारों आँखों के सामने मौत के मुह से जि़ंदा बच कर आये जूनियर आनन्द.
इंदौर. हजारों की संख्या में मौजूद इंदौर के लोग अपने दांतों में उंगली दबाए, अपनी सांस को रोके उस हैरत अंगेज कारनामे के साक्षी बने जो विश्व प्रसिद्ध जादूगर आनन्द ने रविवार को इंदौर के दशहरा मैदान पुलिस स्टेशन के सामने स्थित क्रिकेट ग्राउंड में किया.
विश्व प्रसिद्ध जादूगर आनन्द ने आज आम जनता के लिए ऐसा लाईव शो प्रस्तुत किया जिसने दर्शक को रोमांच और हैरत के साथ साँसों को रोकने पर मजबूर कर दिया. इंदौर में शो करने आये जादूगर आनंद ने अपने शो के पहले इंदौर की जनता के लिए एक ओपन लाइव शो किया जिसमें जूनियर आनंद को शरीर को चारों तरफ से लोहे की मोटी जंजीरो से, हाथो में हथकड़ी और 6 तालों से जकड़े को ताबूत में बंद किया गया और उस ताबूत को मैदान में दर्शको से सुरक्षित दूरी पर रखा गया. एक तेजी से आये ट्रक जिसकी स्पीड लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटा थी, ने उस बाक्स को टक्कर मार कर चकनाचूर कर दिया. मगर मौत के शो में महज एक सेकेण्ड के पहले सब ताले खोल कर जूनियर आनन्द ट्रक के उस बॉक्स से टकराने के पहले ही जि़ंदा आकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते नजर आये. मैजिक शोज के लिए दुनिया में मशहूर जादूगर आनंद के इस सार्वजनिक और खतरनाक साहसिक कारनामे को देखने के बाद इंदौर की जनता ने उन्हें सलाम किया. उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय फेम जादूगर आनंद शहर जिनके नाम 4 विश्व रिकार्ड है छटवीं बार इंदौर में नई प्रस्तुतियां लेकर आ रहे हैं। स्थानीय रविन्द्र नाट्य गृह में 4 मई से उनके नियमित शो होंगे जिसमे वे हैरतअंगेज कारनामों के साथ वे अमेरिकन जादूगर हैरी हूडनी की मौत पर एक्ट और स्टेज पर हाथी को गायब करने का हैरतअंगेज कारनामा भी दिखाएंगे. आनंद अपने शो में ग्राफिक्स और मैजिक का कॉम्बो भी दिखाएंगे। इसमें वह इंसान से परछाई को अलग कर फिर उसे जीवित करने का अजूबा भी करेंगे. दर्शक डेढ़ मीटर के बॉक्स में लड़की के शरीर से जलते मशाल आर-पार करते देख सकेंगे।


