- Solaryaan Showcases Hybrid Inverters and Battery Storage Solutions for Homes, Businesses and Industry at REI Expo 2026
- Madhya Pradesh Powers Up Semiconductor Ambitions with MPSEDC–SEMI India MoU and IESA’s Industry ecosystem support.
- Pragya Jaiswal on Working with Sunny Deol in the Upcoming Suryaa: Ant Se Aarambh Tak, Reveals His Off-screen Personality is Different from His On-screen Portrayals
- JEET AI Launches India’s First AI Tutor That Goes Beyond Answers to Actually Teach
- जीत एआई (JEET AI) ने पेश किया भारत का पहला एआई ट्यूटर, जो सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि पढ़ाता भी है
भाजपा महिला मोर्चा ने बांटे टंकी और चूल्हे
इंदौर. आज सभी विधानसभाओं में महिला मोर्चा के द्वारा उज्जवला दिवस मनाया गया. सभी विधानसभाओ में जरूरतमंद महिलाओं, हितग्राहियों को नि:शुल्क टंकी और गैस चूल्हा वितरित किया गया.
भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती पदमा भोजे, महामंत्री श्रीमती श्रद्धा दुबे, श्रीमती ज्योति पंडित व मीडिया प्रभारी सुश्री शालिनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विधासभा क्षेत्र कं्र-1 में विधायक सुदर्शन गुप्ता, पार्षद दीपक जैन(टीनू), श्रीमती शोभा गर्ग ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ हितग्राही सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किए.
विधानसभा 2 में विधायक रमेश मेंदोला, श्रीमती श्रद्धा दुबे, गणेश गोयल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए. क्षेत्र कं्र 3 में श्री जयंत भिसे, श्रीमती पद्म भोजे, श्रीमती संगीता सातालकर, अंकुर गैस एजेंसी के मालिक अभय पीपाडा, श्रीमती हंसा पीपाडा, सुश्री शालिनी शर्मा ने उपस्थित हितग्राही महिलाओं को निशुल्क कनेक्शन बांटे और साथ ही नए फार्म भी भरवाए गए. विधानसभा 4 में महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, श्रीमती पदमा भोजे, श्रीमती ज्योति तोमर, श्रीमती कंचन गिदवानी, मंडल अध्यक्ष महेश कुकरेजा, ने सभी जरूरतमंद महिलाओं को आज उज्जवला दिवस के अवसर पर निशुल्क गैस कनेक्शन बांटे. विधानसभा 5 के मयूर नगर, और मूसाखेड़ी में विधायक महेंद्र हार्डिया, सुनील वर्मा, दिनेश सोनगरा, नंदकिशोर पहाडिय़ा, जितेंद्र चैधरी, मंजू गोयल और बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी हितग्राहियों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए. साथ ही शेष रहे जरूरतमंदों के नये फार्म भरवाये गये.


