- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
यहां ही देख लिया हैरी हुडनी का जादू
इंंदौर. मैजिक वल्र्ड के कालजयी जादूगर हैरी हुडनी (अमेरिका) के कर्तब अपने ही शहर में देखने मिल जाएं, तो क्या कहने. कुछ ऐसा ही चमत्कार हो रहा है रविंद्र नाट्य गृह में. यहां चल रहे मशहूर जादूगर आनंद अपने शो में दुनिया के एक से एक जादू दिखा रहे हैं. इनमें से एक है ‘हैरी हुडनीÓ का जादू। ये वही जादू है, जिसको दिखाते वक्त हुडनी की मृत्यु हो गई थी. ये कमाल का जादू देख दर्शकों की आंखे फटी की फटी रह जातीं हैं.
हैरी हुडनी के जादू में जादूगर आनंद जूनियर जादूगर को पानी से भरे कांच के हौज में डालते हैं. जादूगर के हाथों में हथकडिय़ां होतीं हैं। हथकड़ी भी पब्लिक का एक व्यक्ति लगाता है. सबके सामने जादूगर को पानी के हौज में डाला जाता है। जादूगर को चुनौती होती है कि वह पानी की हौज में से खुद को सुरक्षित बाहर निकाले, दर्शक ये देख कर आश्चर्य चकित रह जाते हैं कि जादूगर करीब 15 मिनट हौज में रहने के बाद न सिर्फ पानी के हौज में से सुरक्षित बाहर आता है, बल्कि वह पब्लिक के बीच में भी पहुंच जाता है. इन करतबों को देखकर लोग दांतों तले उंगलियां दबाने विवश हो गए. दर्शकों का कहना था कि इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। सभी ने जादूगर आनंद के करतबों की मुक्त कंठ से तारीफ करते हुए उन्हें ऐसे ही मनोरंजन करते रहने की शुभकामनाएं दीं. उपस्थित दर्शकों ने माना कि जादूगर आनंद के हर जादू में कुछ न कुछ नया और अलहदा है. दुनिया के महान जादूगरों के आयटमों में अपना सृजन जोड़ कर आनंद ने उस खेल को और भी आकर्षक बनाने का दिलकश प्रयास किया है। इस अवसर पर दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए जादूगर आनंद ने कहा कि अपने शहर इंंंदौर में वे सीमित समय के लिए ही आए हंै। वे चाहते हैं कि हर शो में वे पूरी ऊ र्जा के साथ लोगों का मनोरंजन करें।


