- Sony Entertainment Television’s MasterChef India concludes on a high note; Vikram & Ajinkya crowned Winners
- अगले एक साल में 62% महिलाएँ क्रिप्टो में निवेश की योजना बना रही हैं: CoinSwitch सर्वे
- Women’s Day Special! Actresses Who’ve Anchored Women-Centric Narratives in Films
- Pratibha Ranta Reveals the Reason Behind Choosing Accused as her Second Film After Laapataa Ladies: Didn’t want to repeat myself, it felt right
- technology should accelerate creativity, not restrict it: Ritu Shree
राजस्थानी व्यंजनों का मजा मारवाड़ी फूड फेस्टिवल में
इंदौर. मारवाड़ी खाने का नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है. जायकेदार दाल बाटी चूरमा, मालपुआ, घेवर आदि जैसे कई मारवाड़ी व्यंजन हमें रंग-बिरंगे राजस्थान की याद दिला देते हैं. मारवाड़ी रसोई के ऐसे ही कुछ खास व्यंजनों को खाने के शौकीन इंदौर के रहवासियों के लिए इंदौर मैरियट होटल में 18 मई से मारवाड़ी फूड फेस्टिवल की शुरु किया गया है. यहां उन सभी मारवाड़ी व्यंजनों का लुफ्त ले सकेंगे जो राजस्थान की खास परंपरा, स्वादिष्ठ भोजन और संस्कृति भी बयां करते हैं. यह फूड फेस्टिवल 27 मई तक जारी रहेगा.
मारवाड़ी फूड फेस्टिवल के बारे में इंदौर मैरियट होटल के जनरल मैनेजर देवेश रावत ने बताया कि मारवाड़ी व्यंजन एक तरह का शाही भोजन है, विभिन्न प्रकार के व्यंजनों वाला मारवाड़ी खाना राजस्थान की खुशबू और खाने के शाही अंदाज का एक बेहतरीन उदाहरण है. खाने के शौकीन इंदौर के लोगों को इसी कला से रूबरू करवाएगा मारवाड़ी फूड फेस्टिवल. यहां मेहमान न केवल मारवाड़ी व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे बल्कि खाद्य पदार्थों की एक उत्कृष्ट कला से भी परिचित होंगे. शाही अंदाज में बनाए जाने वाले मारवाड़ी भोजन को तैयार करने के लिए राजस्थान से विशेष रूप से शेफ नारायण महाराज को बुलाया गया है. मूल रूप से उदयपुर के मोगन गांव के रहने वाले नारायण लाल गुज्जर को मारवाड़ी भोजन बनाने में 30 साल का अनुभव है. शेफ नारायण हींग, मेथी और खड़े मसाले के इस्तेमाल से मारवाड़ी भोजन की वास्तविकता और खास स्वाद बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं. इंदौर मैरियट होटल के इंदौर किचन में आयोजित होने वाले मारवाड़ी फूड फेस्टिवल में मेहमान शेफ नारायण के हाथों से तैयार किए गए खास मशूहर दाल बाटी चूरमा का आनंद ले सकेंगे. वहीं, कचौरी, घेवर, इमारती और मालपुआ लाजवाब स्वाद और मारवाड़ी व्यंजनों की बेमिसाल शैली से परिचित करवाएगा. फेस्टिवल में भजिया काउंटर, अमेरती कैर सांगरी, पिथौड की सब्जी, लाल मांस भी मिलेगा.


