- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
वीर बगीची में सजा बद्रीविशाल का फूल बंगला
विभिन्न किस्मों के फूलों के रस से हुआ अभिषेक
इन्दौर. वीर अलीजा सरकार के तत्वावधान में पंचकुईया रोड़ स्थित वीर बगीची में बद्रीविशाल धाम मंदिर का अष्ठम वार्षिकोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया. एक दिवसीय उत्सव में वीर बगीची मंदिर को आकर्षक फूलों से मंदिर को श्रंृगारित भी किया गया. बद्रीविशाल की प्रतिमा का विभिन्न किस्मों के फूलों के रस एवं पंचामृत से वैदिक मंत्रोउच्चार के बीच अभिषेक किया गया.
वीर अलीजा सरकार हनुमान मंदिर के श्रीश्री 1008 ब्रह्मलीन श्री बाल ब्रह्मचारी प्रभुवानन्दजी सद्गुरू महाराज के शिष्य बाल ब्रह्मचारी पवनान्दजी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचुकईयां स्थित वीर बगीची में सोमवार को इस उत्सव की शुरूआत प्रात: 7 बजे महाआरती से की गई. उत्सव के लिए बद्रीविशाल धाम को आकर्षक फूलों से श्रृंगारित कर वीर बगीची को आकर्षक फूलों से सजाया गया. शाम 4 बजे गादीपति ब्रह्मचारी श्री श्री पवानंद महाराज के सान्निध्य में श्री बद्रीविशाल भगवान एवं वीर अलीजा सरकार का विभिन्न किस्मों के फलों के रस, दुध एवं पंचामृत से अभिषेक भी किया गया. शाम 6.30 बजे कांकड़ आरती भी भक्तों द्वारा की गई जिसमें महिलाओं ने 101 दीपों से महाआरती भी की. महाआरती के पश्चात सभी भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया. वीर बगीची में उत्तराखंड की तर्ज पर बनाए गए बद्रीविशाल धाम मंदिर का श्रृंगार देखने मालवा-निमाड़ सहित अनेक भक्त पहुंचे थे। वहीं महोत्सव के तहत वीर अलीजा सरकार का आकर्षक श्रृंगार किया गया था जो यहां आने वाले भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र था.


