- अभिषेक विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का ग्रैंड लॉन्च, कई खास शख्सियतों की मौजूदगी में सजी साहित्य की महफिल
- Karan D Kapadia Reveals He Ensured Aneet Padda was Cast in Hunkkaar: The Roar: I made sure she came on board
- भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन
- Electric garbage trucks in India's cleanest city run at less than a third of diesel's fuel cost, ICCT–MANIT study finds
- पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज 2026’, के साथ पीएनबी लाया खुशियों के त्योहार, खुदरा ऋणों पर विशेष लाभ की पेशकश
शहर को प्लास्टिक मुक्त करने पर निगमायुक्त सम्मान
इंदौर. शहर को स्वच्छता मैं नंबर वन बनाने व गोमाता की रक्षार्थ हेतू शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के अनुकरणीय एवं सराहनीय प्रयास को साकार करने के लिए संस्था गो सेवा भारती इंदौर महानगर व चैतन्य भारत के संयुक्त तत्वावधान में निगम आयुक्त मनीष सिंह का सम्मान किया गया.
यह जानकारी देते हुए संस्था के महामंत्री राजेन्द्र असावा एवं प्रचार प्रमुख बुरहानुददीन शकरुवाला ने बताया कि महामंडलेश्वर रामगोपाल महाराज, अशोक गुप्ता पुखराज कोठारी कैलाशचंद्र खंडेलवाल बुरहानुद्दीन शकरुवाला व राजेन्द्र असावा ने निगम आयुक्त मनीष सिंह को उपरना, श्रीफल एवं गोमाता की प्रतिमा भेट कर अभिनंदन व सम्मान ऐ.आई.सी.टी.एस.एल. स्थित कार्यालय में किया. इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा की शहर अब स्वच्छ के साथ साथ सुंदर भी दिखने लगा है साथ ही प्लास्टिक मुक्त होने से गो माता के प्राणो की रक्षा भी होने लगी है. पहले प्लास्टिक की थैलियां में फेंकी गई खाद्य सामग्री गोमाता प्लास्टिक की थैली सहित खा लेती थी. इससे उनकी जान तक चली जाती थी. निगम आयुक्त मनीष सिंह ने कहा कि सभी के दृढ़ संकल्प एवं परिश्रम से शहर को स्वच्छ, कचरा व गंदगी मुक्त करने में सफलता मिली है। अब चुनौती इसे स्थाई रूप देने की है. संचालन आभार राजेन्द्र असावा ने किया।


