- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
शाहरुख खान के जन्मदिन पर लॉन्च होगा फ़िल्म “ज़ीरो” का ट्रेलर!
दुनियाभर से शाहरुख खान के प्रशंसक हर साल बेसब्री से उनके जन्मदिन का इंतज़ार करते है। दर साल 2 नवंबर को शाहरुख खान अपना जन्मदिन मनाते है लेकिन इस वर्ष प्रशंसकों के लिए यह डबल सेलिब्रेशन का मौका होगा।
शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म “ज़ीरो” का ट्रेलर उनके जन्मदिवस यानी 2 नवंबर को मुंबई की उपनगरी वडाला में स्थित सिनेमा घर में लॉन्च किया जाएगा।
यह एक आलीशान और ग्रैंड इवेंट होगा जिसे आज से पहले कभी किसी ने नहीं देखा होगा। चूंकि फ़िल्म की कहानी मेरठ शहर में स्थापित है इसिलए ट्रेलर लॉन्च के मौके पर वडाला के सिनेमा घर में मेरठ शहर का मशहूर घंटाघर का पूर्णनिर्माण किया जायेगा | खास तौर पे शहर की गलियों और मेले का निर्माण किया जायेगा जिस में मेरठ के मशहूर और लज़ीज़ जायके का सभी को आनंद लेने का भी मौका मिलेगा।

इस खास अवसर पर शाहरुख वहाँ उपस्थित मीडिया और अपने प्रशंसकों से खास मुलाक़ात करेंगे और उनके साथ ढ़ेर सारी बातचीत भी करेंगे।
फ़िल्म के टीज़र और पोस्टर से दर्शकों को उत्सुक करने के बाद, हर किसी की नज़रे फ़िल्म के ट्रेलर पर टिकी है जिसका इंतज़ार आखिरकार 2 नवंबर को पूरा हो जाएगा। यक़ीनन शाहरुख के प्रशंसकों के लिए यह दोहरी खुशी का मौका होगा जहाँ एक तरफ़ अभिनेता के जन्मदिन की खुशी होगी तो वही दूसरी तरफ़ शाहरुख को एक अनदेखे और चैलेंजिंग अवतार में देखने की उत्सुकता!

“ज़ीरो” एक ऐसी कहानी है जो जीवन के हर पल का जश्न मनाती है। फ़िल्म के पहले लुक में शाहरुख खान एक बौने व्यक्ति के रूप में नज़र आये थे, जिसने इस अनोखी कहानी को देखने के लिए दर्शकों को उत्साहित कर दिया था।
फ़िल्म में शाहरुख खान के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी तो वही भाईजान सलमान खान फ़िल्म में अपने कैमियो के साथ चार चाँद लगाते हुए नज़र आएंगे।

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और कलर येलो प्रोडक्शन्स की फ़िल्म “ज़ीरो” गौरी खान द्वारा निर्मित है। अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ़ और शाहरुख खान द्वारा अभिनीत “जीरो” 21 दिसंबर 2018 में रिलीज होने के लिए तैयार है।