- Solaryaan Showcases Hybrid Inverters and Battery Storage Solutions for Homes, Businesses and Industry at REI Expo 2026
- Madhya Pradesh Powers Up Semiconductor Ambitions with MPSEDC–SEMI India MoU and IESA’s Industry ecosystem support.
- Pragya Jaiswal on Working with Sunny Deol in the Upcoming Suryaa: Ant Se Aarambh Tak, Reveals His Off-screen Personality is Different from His On-screen Portrayals
- JEET AI Launches India’s First AI Tutor That Goes Beyond Answers to Actually Teach
- जीत एआई (JEET AI) ने पेश किया भारत का पहला एआई ट्यूटर, जो सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि पढ़ाता भी है
सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा थीम के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ
इन्दौर। लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष में सडक सुरक्षा सप्ताह 2018 का शुभारंभ किया गया। 23 से 30 अप्रैल तक आयोजित उक्त सडक सुरक्षा सप्ताह को सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा थीम पर रखते हुए, इसमें अधिक से अधिक जनभागीदारों हो इसे दृष्टिगत रखते हुये विभिन्न संस्थाओं के साथ इसका शुभारंभ हुआ।
उक्त कार्यक्रम में यातायात पुलिस द्वारा बच्चों एवं युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से दो फिल्मों का विमोचन किया गया, जिसे डीआईजी इन्दौर द्वारा सभी विडियो कोच वाहनों के संचालक, एआईसीटीएल, हंस ट्रेवल्स, राजरतन, वर्मा ट्रेवल्स, शिखा ट्रेवल्स, सिटीजन ट्रेवल्स आदि प्रमुख ट्रेवल्सों को पेन ड्राईव में उक्त फिल्म वितरीत की गई। साथ ही यातायात शिक्षा हेतु बनाये गये साहित्य का विमोचन तथा शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर जनजागृति हेतु लगाये जाने वाले फ्लैक्स का विमोचन भी किया गया। एनीमेशन फिल्म का निर्माण वॉक प्रोडक्शन एवं मेक संस्थान द्वारा किया गया तथा लघुकृत फिल्म का निर्माण होण्डा कंपनी द्वारा किया गया। सभी बस ऑपरेटरों द्वारा स्वप्रेरित होकर आशवस्त किया गया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात के लिये सभी फिल्में नियमित रूप से अपने वाहनों में प्रसारित करेंगे। कार्यक्रम में डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र के मुखय आतिथ्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय मो. युसूफ कुरैशी, पुलिस अधीक्षक पश्चिम विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप सिंह चौहान, सीईओ एआईसीटीएल संदीप सोनी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात आर.पी. चौबे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात आर.एस. ठाकुर व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिगण व गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदीप सिंह चौहान द्वारा सप्ताह के दौरान किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को विस्तार से बताया गया। साथ ही आम जनता से अपील की गई कि वे अपने स्तर पर भी यातायात जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करें ताकि यातायात नियमों के प्रति सभी जागरूक हो सके। सप्ताह का शुभारंभ होने के पश्चात यातायात पुलिस को यातायात प्रबंधन हेतु प्रदान की गई नवीन 13 मोटर साईकिल प्रदान की गई। इस दौरान डीआईजी इन्दौर श्री मिश्र द्वारा इन्दौर यातायात पुलिस द्वारा आयोजित की गई हेलमेट वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर रीगल चौराहे से रैली को रवाना किया गया। रैली रीगल चौराहे से प्रारंभ होकर हाईकोर्ट, पलासिया, विजयनगर से वापस पलासिया चौराहा होते हुये भंवरकुआचौराहा से टॉवर चौराहा, कलेक्ट्रेट होते हुये महूनाका, गंगवाल बस स्टेण्ड, बडा गणपति वायरलेस तिराहा, टाटा स्टील चौराहा, मरीमाता चौराहा, पोला ग्राउण्ड होते हुये द्गिावालय चौराहा, नगर निगम चौराहा, मृगनयनी चौराहा होते हुए राजवाड़ा पर समाप्त हुई।


