- पिंक अक्टूबर: मैनकाइंड फार्मा ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर इलाज पर दिया जोर
- Pink October: Mankind Pharma calls for greater awareness around breast cancer, early detection and timely treatment
- Purav Jha, Sikandar Kher, and Sai Tamhankar Are Winning Audiences Over with Their Performances in Chaar Yaar
- Chaar Yaar Brings Back the Grit of Ram Gopal Varma’s Satya and Company
- Aditi Rao Hydari brings a retro twist to Parivarik ManuRanjan, Ali Abbas Zafar’s nod to Helen
सभी को जवाबदारी के साथ काम करना है: शर्मा
भाजपा की संभागीय बैठक संपन्न
इंदौर. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार इंदौर संभाग की एक आवश्यक बैठक आज गुरू अमरदास हॉल में संपन्न हुई।
बैठक में संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने आगामी दिनों में होने वाले भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी तथा विगत दिनों किये गये कार्यो की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश संगठन के द्वारा कार्यकर्ताओं के लिये करणीय कार्य दिये जा रहे है. उस तरह से हमें प्रवासी कार्यकर्ताओं की संख्या स्थान व कार्यक्षेत्र से हटकर और बढ़ाना होगी. संभागीय संगठन प्रभारी रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में हम सभी कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत व काम करने के लिये तैयार रहना है. हम सभी को कार्ययोजना तैयार कर संगठन की दृष्टि से ज्यादा से ज्यादा नीचे तक प्रवास करना है. प्रवास के दौरान सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने वाले सभी आमजनों को भाजपा से जोडऩा है एवं ज्यादा से ज्यादा सभी को लाभ दिलाना है. हमें चिंता करनी है कि नगर, मंडल, प्रदेश के पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बूथ तक पहुंच गये है या नहीं, सभी को एक-एक बूथ की जवाबदारी लेना है. सभी को जवाबदारी के साथ कार्य करना है. यदि हम जवाबदारी के साथ काम नहीं करेंगे, तो संगठन के साथ और स्वंय के साथ न्याय नहीं करेंगे. हमारा सभी क्षेत्र में निपुण होना अलग बात है, समर्पण होना अलग बात है. हम सभी दायित्ववान कार्यकर्ता है,इसलिये संगठन सर्वोपरि है। आगामी 2018 एवं 2019 के मुख्य चुनाव के लिये अभी से हम सब पूर्णकालिक होकर कार्य करेंगे. बैठक में सभी जिला अध्यक्षों ने किये गये कार्यो का विवरण दिया एवं आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों के लिये प्रभारी भी बनाये. ग्राम स्वराज अभियान में पंचायत प्रवास कार्यक्रम के तहत प्रदेश की सभी पंचायतों में एक साथ 14 मई को बड़े कार्यक्रम किये जायेंगे. बैठक में प्रमुख रूप से विधायक रमेश मेंदोला, महेन्द्र हार्डिया, भंवरसिंह शेखावत, शंकर लालवानी, गोपीकृष्ण नेमा, डॉ. उमाशशि शर्मा, श्रीमती अंजू माखीजा, गणेश गोयल, अजयसिंह नरूका, श्रीमती पदमा भोजे, जगमोहन वर्मा इंदौर संभाग के अपेक्षित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे. संचालन प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने किया. आभार नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने माना.


