- करण टैकर ने स्कॉटलैंड में शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग!
- Aakash Education Services Limited (AESL) launches Aakash INVICTUS- Engineering 2.0, strengthening its JEE ecosystem with Invictus-led high-performance academic architecture
- आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने लॉन्च किया ‘आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’, इनविक्टस के हाई-परफॉर्मेंस एकेडमिक आर्किटेक्चर के साथ जेईई इकोसिस्टम को करेगा मजबूत
- तनिष्क ने पेश किया 'अध्यंतरा' कलेक्शन, आभूषणों में उतरी ब्रह्मांड की असीम सुंदरता
- Tanishq introduces adhyantara this festive season, translating the infinite wonder of the cosmos into extraordinary jewellery
रायपुर का इनामी आरोपी इंदौर से गिरफ्तार
इन्दौर. धोखाधडी के प्रकरण में जिला रायपुर छत्तीसगढ़ से लम्बे समय से फरार चल रहा आरोपी को इंदौर क्राईम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक रायपुर ने दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था. वह लगभग 15 लाख की धोखाधडी कर चार साल से फरार था.
क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि रायपुर छत्तीसगढ के थाना देवेन्द्र नगर के एक प्रकरण का आरोपी प्रदीप शर्मा इन्दौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र मे कहीं रह रहा है और आरोपी की गिरफ्तारी किया जाना शेष है. क्राईम ब्रांच की टीम ने जांच की तो पता चला की प्रदीप पिता बद्री प्रसाद शर्मा (67) निवासी अवन्तिका नगर इन्दौर में रहता है. वर्तमान में प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री में साँवेर में इंडस्ट्रियल एरिया में नागेश्वर प्लास्टिक कंपनी मे सुपरवाईजर के पद पर काम कर रहा है. पुलिस टीम द्वारा आरोपी प्रदीप शर्मा को नागेश्वर प्लास्टिक कंपनी में घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने वर्ष 2011 से वर्ष 2014 तक मेसर्स कंचन स्टील इंडस्ट्रीज नाम से फर्म डालकर उसकी प्रोपराईटरशिप ली थी तथा इन तीन वर्षो में उसके व्दारा कई बार फर्जी तथा बोगस बिल बनाकर वेट एक्ट की धारा 13 के तहत छूट ली गयी जिससे शासन को करीब 14 लाख 54 हजार का नुकसान हुआ था. आरोपी प्रदीप शर्मा वर्ष 2014 मे धोखाधड़ी करने के उपरान्त रातों -रात रायपुर से फरार हो गया था. वह इन्दौर मे अपनी पत्नी के साथ स्कीम नं 51 मे रहने लगा तथा नागेश्वर प्लास्टिक कंपनी में सुपरवाईजर के तौर पर काम करने लगा. उक्त मामले में वाणिज्य कर अधिकारी राजीव बख्शी व्दारा थाना देवेन्द्र नगर मे 28.6.2014 को प्रकरण पंजीबध्द कराया गया था. आरोपी उक्त दिनांक से ही फरार चल रहा था। आरोपी प्रदीप को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अग्रिम कार्यवाही हेतू पुलिस थाना देवेन्द्र नगर रायपुर छत्तीसगढ़ के सुपुर्द किया गया है. रायपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी पर गिरफ्तारी हेतु 10 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था.


