- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्कूली शिक्षा से ही निखरती है प्रतिभा
इंदौर. बेहतर शिक्षा सभी के लिए जीवन में आगे बढऩे और सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत आवश्यक है. स्कूल की शिक्षा और यहां का माहौल प्रतिभा को उभारने में मदद करता है. तालीम इंसान में आत्मविश्वास विकसित करती है और एक व्यक्ति के व्यक्तित्व के निर्माण में मदद करती है. स्कूली शिक्षा सभी के जीवन में महान भूमिका निभाती है.
उक्त विचार खजराना वार्ड 38 के पार्षद हाजी उस्मान पटेल ने मप्र शासन स्कूली शिक्षा विभाग के स्कूल चलें हम कार्यक्रम में व्यक्त किये. स्कूल चले हम के अंतर्गत सर्वशिक्षा अभियान के तहत शासकीय स्कूलों में उपलब्ध करवायी जा रही सुविधाओं की जानकारी देने के लिए खजराना रिंग रोड स्थित संकुल केंद्र शासकीय हाईस्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 41 शासकीय प्राचार्यों की अगुवाई में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर नगर निगम के सभापति अजय सिंह नरूका, पार्षद हाजी उस्मान पटेल, शिक्षा विभाग के डी.पी.ओ. श्री राठौर उपस्थित थे. कार्यक्रम में सभापति नरुका ने शिक्षा के महत्व के बारे मे बताया और उनके द्वारा स्कूल में निगम के द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।कार्यक्रम में पार्षद हाजी उस्मान पटेल ने भी सम्बोधित किया और बच्चों को स्कूल भेजने और उन्हें पढ़ाने पर ज़ोर दिया।


