- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
स्टार चौराहे पर लगा चित्रगुप्त चौराहे का नामपट्ट
इंदौर। शहर में कायस्थ समाज द्वारा लंबे अरसे से एक चौराहे का नामकरण भगवान चित्रगुप्त के नाम से करने की मांग की जा रही थी। महापौर श्रीमती मालिनी गौड़ ने गत वर्ष समाज के मिलन समारोह में समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए क्षेत्र के पार्षद संजय कटारिया एवं विधायक महेंद्र हार्डिया के आग्रह पर स्टार चौराहा का नाम भगवान चित्रगुप्त के नाम पर करने की घोषणा की थी, अब नगर निगम द्वारा विधिवत रूप से चौराहे पर चित्रगुप्त चौराहा का नामपट्ट लगा दिया गया है।
इसके फलस्वरूप शहर के ढाई लाख कायस्थ बंधुओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। आज समाजबंधुओं ने अ.भा. कायस्थ महासभा की प्रदेश इकाई की ओर से चौराहे पर मिठाई बांटकर जश्र मनाया। अ.भा. कायस्थ महासभा के प्रदेश महामंत्री रत्नेश श्रीवास्तव, युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष विशाल सक्सेना, प्रदेश महिला अध्यक्ष वीना सक्सेना, सुशील निगम एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि गत वर्ष बांबे हॉस्पिटल के पास एक उद्यान में आयोजित महासभा के मिलन समारोह में महापौर श्रीमती मालिनी गौड़ ने क्षेत्रीय पार्षद एवं विधायक की अनुशंसा पर घोषणा की थी कि शहर के एक चौराहे का नाम चित्रगुप्त चौराहा किया जाएगा। महापौर की इस घोषणा पर नगर निगम ने संज्ञान लेते हुए कल शाम को स्टार चौराहे पर चित्रगुप्त चौराहा का नामपट्ट लगा दिया है। अ.भा. कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने इस घोषणा के लिए महापौर, पार्षद संजय कटारिया, विधायक महेंद्र हार्डिया, निगम सभापति अजय सिंह नरूका एवं सांसद प्रतिनिधि महेश जोशी के प्रति आभार व्यक्त किया है। नगर निगम द्वारा नामपट्ट लगाने की सूचना मिलते ही कायस्थ महासभा के प्रमुख पदाधिकारियों ने आज चौराहे पर मिठाई बांटकर अपनी खुशियां व्यक्त की. समाजबंधु इस चौराहे को आदर्श चौराहे के रूप में विकसित करने में भागीदार बनेंगे। प्रदेश में चित्रगुप्त के नाम से किसी भी शहर में कोई चौराहा नहीं है. अब इंदौर का यह चौराहा प्रदेश का पहला और एकमात्र चित्रगुप्त चौराहा बन गया है.


