- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हरियाली बचाने के लिए ग्रीन वेव्स इनिसिएटिव शुरू
आईआईएसटी कॉलेज की पहल
इंदौर. हरियाली बचाने के लिए इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में ग्रीन वेव्स अभियान की शुरुआत की गई. कार्यक्रम के दौरान एक साथ सैकडों छात्रों ने पौधारोपण किया.
कॉलेज के डायरेक्टर जनरल अरुण एस. भटनागर ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद हरियाली को बचाना तथा छात्रों में हरियाली के प्रति जन जागृति लाना है. ग्रीन वेव्स इनिसिएटिव में छात्रों के नाम के साथ पौधे लगाए जा रहे हैं ताकि पौधों के साथ अटैचमेंट रहें और उसकी देखभाल करते रहें. पौधारोपण में वही पौधे लगाए गए हैं जिन पर पक्षी आकर बैठे और एक पर्यावरणीय वातावरण तैयार हो सके. नीम, कदम, बबूल आदि के पौधे खास तौर पर रोपे गए है. इसके साथ ही कॉलेज परिसर में आर्गेनिक खेती भी शुरू की गई है जिसकी सब्जियां व अन्य उत्पाद कॉलेज के केंटीन मे ंउपयोग किये जांएगे.

शुरुआत के मुख्य अतिथि भोपाल के इनकम टैक्स कमिश्नर श्री पतंजलि थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पतंजली ने कहा कि हरियाली हमारी धरोहर है चुंंकी ये प्रकृति ने हमे मुफ्त दी है इसलिए हम इसका महतव नही समझ रहे है. आने वाले समय में ये प्राकृतिक संपदा नही रही तो जीवन मुष्किल हो जाएगा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री भटनागर ने कहा कि हर छात्र को जीवन में कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए. पौधों के साथ अटैचमेंट के लिए इसमें छात्रों के नाम भी लिखे जा रहे है.
मेघावी विद्यार्थियों का सम्मान
साथ ही इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। यह छात्र इंदौर के आसपास के शहरों के थे । इन्हें कक्षा 12वीं में 70 प्रतिषत से ज्यादा अंक लाने पर सम्मानित किया गया. उपहार स्वरूप इन बच्चों को एक मोबाइल भी प्रदान किया गया. इस कार्यक्रम में सोष्यल कांसट्रेट वेलफेयर सोसायटी का विषेष सहयोग रहा.


