- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
1200 मातृशक्ति ने किया चुनरी पूजन
निशुल्क मथुरा वृन्दावन की चार दिवसीय यात्रा में जाने वाली संस्था सृजन द्वारा आयोजित की जाने वाली यह इक्कीसवी यात्रा के लिए आज जमना मैया को चढऩे वाली चुनरी का पूजन किया गया. इस अवसर पर सभी मातृशक्ति ने स्वच्छता अभियान में इंदौर को पुन: प्रथम स्थान पर लाने का संकल्प लिया.
संस्था सृजन के अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल यात्रा संयोजक गोविंद गोयल एवं महिला संयोजिका पूर्व पार्षद तनुजा खंडेलवाल ने बताया कि चार दिवसीय यात्रा के शुभारंभ के लिए आए अतिथियों ने कहा कि मथुरा वृंदावन की इस तरह की यात्रा कराकर संस्था के सभी साथी पुण्य का कार्य कर रहे है.
हजारों माता-बहनों को निरंतर यात्रा कराने का संभवत हिंदुस्तान में एकमात्र प्रकल्प चलाने वाली संस्था सृजन का है. इसके लिये कार्यकर्ता बधाई के पात्र है. संस्था द्वारा 10 से 13 जनवरी तक जाने वाली 4 दिवसीय यात्रा में शामिल 1200 महिलाएं इंदौर से मथुरा के लिये 10 जनवरी को गांधी हाल से इक_ा होकर रवाना होगी. इस अवसर पर यात्रा में जाने वाली सभी मातृशक्ति को रजिस्ट्रेशन ओर यात्रा में भोजन और रुकने की सभी व्यवस्था की जानकारी दी गई.


