- Dhurandhar: The Revenge Trailer Out! Arjun Rampal Brings Back the Menace as ISI Major Iqbal
- जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की ‘धुरंधर द रिवेंज’ के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच मचाया तूफान, नेटिज़न्स ने दिया जबरदस्त रिएक्शन
- जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने आदित्य धर की स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, जिसमें मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं
- 7 Times Bhumi Satish Pednekkar’s Film Choices Proved She Is One of Bollywood’s Strongest Female Voices
- Sony Entertainment Television’s MasterChef India concludes on a high note; Vikram & Ajinkya crowned Winners
16 संस्कारों की थीम पर आईएनआईएफडी का फैशन शो 22 को
वत्सल सेठ और इशिका दत्ता होंगे मॉडल
इंदौर. देश फैशन संस्थान आईएनआईएफडी का फैशन शो 22 जुलाई को शाम 7.30 बजे से अभय प्रशाल में होगा. इस साल फैशन शो की थीम 16 संस्कारों पर ली गयी गई है. शो अध्वन (यात्रा) में बच्चे की जन्म से मृत्यु तक की यात्रा और हिन्दू संस्कारों की अहमियत को फैशन स्टूडेंट बताएँगे.
हर संस्कार को अलग-अलग राउंड के जरिये बताया जायेगा, जिसे रैंप पर 2 मेल और 16 फीमेल मॉडल्स लेकर आएंगे. बच्चों के गारमेंट को रैंप पर अभिनेता वत्सल सेठ, अभिनेत्री इशिका दत्ता सहित कई फैमस मॉडल पेश करेंगे.
चेयरपर्सन साधना तोड़ी ने बताया कि 16 संस्कारों को 16 राउंड के जरिये रैम्प पर बताया जायेगा. इसमें गर्भधान से शुरुआत कर पुंसवान, सिम्तोनयन, जातकर्म, नामकरण, निष्क्रमण, अन्नप्राशन, चूड़ाकर्म, विद्यारम्भ, कर्णवेध, यग्योपवीत, वेदारम्भ, समावर्तन, विवाह, सन्यास और अंत्येष्टि तक संस्कारों को रैंप पर गारमेंट के जरिये बताएंगे. संस्कारों की अहमियत और मतलब को ध्यान में रखते हुए हर फैशन स्टूडेंट ने बारीकी से गारमेंट तैयार किये है. हर संस्कार के अनुरूप कपड़ों और रंगों का चयन किया गया है.
डायरेक्टर पुनीत सुरेका और प्रमोद लोखंडे ने बताया कि करीब 65 स्टूडेंट के 170 गारमेंट रैम्प पर होंगे। हर राउंड में करीब 10 गारमेंट शो किये जायेंगे। शो के 16 राउंड होंगे. शो की थीम और कांसेप्ट देने वाले मेंटर सौरभ कान्त श्रीवास्तव का कहना है कि थीम लेने से पहले काफी रिसर्च किया गया है। उसके बाद सभी स्टूडेंट से इस बारे में बात की गयी. हमने हर ड्रेस के जरिये हिन्दू संस्कारों की अहमियत और मतलब बताने की कोशिश की है. 22 जुलाई को अभय प्रशाल में होने
ये मॉडल होंगे शामिल…
अभिनेता वत्सल सेठ, ताहीर शब्बीर, कैंडिस पिंटो, पूर्वा राणा, स्नेहा उपाध्याय, रेहा सूखेजा, इलाक्षी गुप्ता, आकृति आनंद, जन्नतुल फिरदोस पिया, आस्था सिदाना, इशिता दत्ता, शैनन गोंजाल्विस, अर्शिन मेहता और पूजा बामरा।


