- आईआईएम इंदौर ने मनाया 30वां स्थापना दिवस
- IIM Indore Marks 30 Years of Excellence, Impact, and Institution-Building
- पाँच साल बाद पर्दे पर तनिशा मुखर्जी की वापसी, डायरेक्टर कपिल कौस्तुभ शर्मा की ‘ज़िंदगी फिर भी खूबसूरत है’ के साथ
- Ananya Panday, Alaya F to Khushi Kapoor: Bollywood Actresses & Their Love for Black Ensembles
- बिरला स्टूडियोज़ और अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट की ‘हुंकार: द रोअर’ ने दुनिया भर में बनाई अपनी पहचान, जियोहॉटस्टार पर बनी बड़ी सफलता
इंदौर में 176 नए कोरोना पॉजीटिव मिले
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. 176 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 9590 हो गया. एक मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 342 हो गया.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 3096 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2893 निगेटिव और 176 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 20 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और सात खारिज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 9540 हो गया. एक मौत के साथ मृतकों की संख्या 342 हो गई.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 171794 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 9590 पॉजीटिव निकले. इनमें से 342 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 55 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 6246 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 3002 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 53 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 5780 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


