- रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स ने स्कूल की बच्चियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण करवाया।
- इंदौर पुलिस और एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल की संयुक्त पहल हजारों लोगों को तंबाकू और कैंसर के प्रति किया जागरूक
- Renowned Actors Sunny Deol, Preity Zinta, and Karan Deol Made Freshman Induction 2026 a Star-Studded Welcome for LPU Freshers
- “Advertising Ushered In A New-Age Sensibility to Films” - Farhan Akhtar on the stylized slick of ‘Dil Chahta Hai’.
- ‘हर कोई लव ट्रायंगल करना चाहता था’, ‘दिल चाहता है’ की कास्टिंग को लेकर फरहान अख्तर ने बताई पूरी कहानी
ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने लॉन्च किये एयर सर्कुलेटिंग लग्जरी झूमर
भारत में एयर सर्कुलेटिंग झूमर के लिये एक नई संगठित श्रेणी बनाने का लक्ष्य
ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड, जोकि 2.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर के विविधीकृतसीके बिरला ग्रुप का एक अंग है, ने एयर सर्कुलेटिंग लग्जरी झूमर की अपनी नई एलिगेंजा सीरीज को लॉन्च किया है, जिसमें मूड लाइटिंग भी है।
कंपनी ना सिर्फ इस कैटेगरी का तेजी से विस्तार करना चाहती है, बल्कि इसका उद्देश्य अगले दो वर्षों में एक प्रमुख बाजार हिस्सेदारी भी हासिल करना है। ओरिएंट एलिगेंजा रेंज में तीन आकर्षक, अनूठी खूबियों वाले एयर सर्कुलेटिंग लग्जरी झूमर शामिल हैं।
अतुल जैन,एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड ने कहा, ”बढ़ती आकांक्षाओं और सम्पन्नता के कारण भारत के उपभोक्ता आज अनूठे अनुभव देने वाले विश्व-स्तरीय लक्जरी उत्पादों और सेवाओं की मांग कर रहे हैं।
लक्जरी लाइफस्टाइल की चाह अब टियर -1 शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी समान रूप से देखी जा सकती है। हम अपने ब्राण्ड की प्रीमियम पोज़िशनिंग को और मजबूत करने के लिये प्रीमियम उत्पादों की तेजी से बढ़ रही मांग का लाभ उठाना चाहते हैं।’’
उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम एलिगेंजा सीरीज़ के साथ अपने ग्राहकों को उनके घर के लिये ‘‘पीस ऑफ आर्ट’’ की पेशकश कर रहे हैं, जिसमें एयर सर्कुलेशन की अतिरिक्त सुविधा भी है। हमें विश्वास है कि सुंदर डिजाइन और डिटेलिंग वाले हमारे एयर सर्कुलेटिंग लक्जरी झूमर भारतीय उपभोक्ताओं को आकर्षित करेंगे। इनका इंस्टालेशन निशुल्क है और इनकी बिक्री-पश्चात सेवा भरोसेमंद है। हमने इस लक्जरी को वहन करने योग्य बनाने के लिये एलीगेंजा सीरीज का मूल्य उचित रखा है।’’
ओरिएंट एलीगेंजा में एयर सर्कुलेटर की सुगमता और झूमर की भव्यता का मिश्रण है। इस कलेक्शन में तीन एयर सर्कुलेटिंग झूमर हैं- एलीगेंजा 01, 02 और 03, जिनके आकार, स्टाइल और रंग भिन्न हैं, ताकि वे विभिन्न प्रकार की सज्जाओं के लिये उपयुक्त हों।
क्रिस्टल्स के शानदार काम के साथ ओरिएंट एलीगेंजा झूमर में रिट्रैकटेबल एबीएस ब्लैड्स और 3 रंग की एलईडी लाइट्स हैं, जिन्हे आप अपने मूड और कमरे की सज्जा के अनुरूप इस्तेमाल कर सकें। आप रिमोट कंट्रोल का उपयोग कर सरलता से लाइटिंग को कंट्रोल कर सकते हैं और ब्लैड्स को अपनी जरूरत के मुताबिक बाहर निकाल सकते हैं या छिपा सकते हैं। एयर सर्कुलेटिंग लक्जरी झूमर की ओरिएंट एलिगेंजा सीरीज का मूल्य 17500 रूपये से शुरू होता है।


