- मन की बात में जल संरक्षण को मिला प्रमुख स्थान, डॉ. ए.के. द्विवेदी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
- परीक्षा सुधार के साथ शिक्षा को भी रोजगारोन्मुखी बनाना होगा
- Madhuri Dixit in Dil To Pagal Hai to Sridevi in Mr. India: Actresses Who Delivered Memorable Rain Dance Sequences in Films
- विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर विशेषज्ञों ने बढ़ते साइलेंट लिवर डैमेज को लेकर दी चेतावनी, जागरूकता और बचाव पर दिया जोर
- Bhumi Satish Pednekkar Joins Rishab Shetty in The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj as the Fierce Warrior Queen Belawadi Mallamma
“मनफोडगंज की बिन्नी” प्रणति राय प्रकाश की फिट रहने की यह तरकीब वाकई लाजवाब है।
देश भर में कोरोना वायरस के चलते लोग घर में रहकर फिट रहने के विकल्प तलाश रहे हैं। ताकि इम्युनिटी को मजबूती करके इस महामारी का मुकाबला किया जा सके। और इसी दिशा में हमारी पसंदीदा बॉलीवुड हस्तियां भी कार्यरत हैं। प्रणति राय प्रकाश इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क है। प्रणति ने अपने प्रसंशको के लिए फिटनेस वीडियो अपलोड किया हैं। ताकि वे घर में रहकर इस वीडियो को फॉलो करते हुए फिट रह सके।
“मनफोडगंज की बिन्नी” में बिन्नी का करैक्टर देसी और प्रगतिशील विचारधारा का आदर्श मिश्रण है। इस किरदार को सभी प्रशंसक का काफी प्यार मिल रहा है। इन दिनों में एमएक्स प्लेयर पर ट्रेंड कर रहा है। लव आजकल 2 में नज़र आ चुकी प्रणति ने लॉकडाउन के दौरान किया जा सकने वाला एक नया वर्कआउट रूटीन ले कर आई है। प्रणति ने अपने वीडियो में 8 आसनों की एक सीरीज़ बनाई है। जिसे सिर्फ और सिर्फ 5 मिनट के अंदर किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि ” मेरे दैनिक वर्कआउट की एक झलक मेरे प्रसंशको के लिए ! तो मैं अब अपना वर्कआउट आप सबके साथ शेयर कर रही हूँ ,ताकि आप अपनी बढ़ रही कैलोरी पर नज़र रख सकें। यह विभिन्न अभ्यासों का एक मिक्सचर है जो मुझे लगता है कि पुरे शरीर को लक्ष करता है।
1. जॉगिंग के साथ वार्म-अप
2. पुश-अप
3. माउंटेन क्लाइम्बर
4. प्लांक ट्विस्ट
5. साइड प्लांक विथ हिप
6. स्ट्रेचिंग
7. योगासन
8. स्प्लिट ।
यह वीडियो बहुत लंबा नहीं है। इसके अलावा, हर आसन को अच्छी तरह से बनाए रखने की कोशिश की है। मुझे एक्सपेरिमेंट करना और ट्विस्ट करना पसंद है। मुझे यकीन है कि यह आपकी मदद करेगा। जरुरी बात अपने लिए एक सुरक्षित स्थान खोज ले। बहुत प्यार! ध्यान रखिए। ” उनकी योग मुद्राएँ आसान थीं, परन्तु ये छोटी छोटी चीजें बहुत आगे लेकर जाती हैं।
इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल 2016 की विजेता के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली प्रणति राय प्रकाश “मनफोडगंज की बिन्नी” में प्रमुख भूमिका में हैं, बिन्नी एक बिंदास और खुशहाल लड़की है। एमएक्स ओरिजिनल में प्रसारित होने वाली यह सीरीज रचना सिंह की किताब “बैंड बाजा बॉयज़” से ली गई है । शो अमितोष नागपाल द्वारा लिखा गया है और विकास चंद्र द्वारा निर्देशित है। 10 एपिसोड की श्रृंखला में अतुल श्रीवास्तव, अल्का कौशल, कृतिका, फहमान खान, अनुराग सिन्हा, अरु कृष्णंक, अभिनव आनंद, समर वर्मी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।


