- रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स ने स्कूल की बच्चियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण करवाया।
- इंदौर पुलिस और एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल की संयुक्त पहल हजारों लोगों को तंबाकू और कैंसर के प्रति किया जागरूक
- Renowned Actors Sunny Deol, Preity Zinta, and Karan Deol Made Freshman Induction 2026 a Star-Studded Welcome for LPU Freshers
- “Advertising Ushered In A New-Age Sensibility to Films” - Farhan Akhtar on the stylized slick of ‘Dil Chahta Hai’.
- ‘हर कोई लव ट्रायंगल करना चाहता था’, ‘दिल चाहता है’ की कास्टिंग को लेकर फरहान अख्तर ने बताई पूरी कहानी
श्री गुजराती समाज, इन्दौर द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में रूपये 5 लाख एवं इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी में रूपये 2 लाख की सहायता
इन्दौर । श्री गुजराती समाज, इन्दौर के अध्यक्ष-श्री नरेन्द्रभाई पटेल, उपाध्यक्ष-श्री मुकेशभाई पटेल एवं मानद् महामंत्री-श्री पंकजभाई संघवी ने बताया कि देश पर जब भी कोई विपत्ति आती है तो श्री गुजराती समाज एवं इसके कर्मचारी सदैव तन-मन-धन से सहयोग प्रदान करते है।
कोरोना वायरस से होने वाली महामारी से भारत देश ही नहीं वरन् सम्पूर्ण विश्व इस महामारी से जूझ रहे है। इस महामारी से जहाॅं हजारों लोगो की मृत्यु हो गई है वहीं लाखो लोग संक्रमित हो रहे है।
भारत देश में कोरोना वायरस से बिगडते हुए हालात को देखते हुए एवं कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों के ईलाज हेतु श्री गुजराती समाज, इन्दौर द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष, भोपाल में रूपये 5 लाख एवं इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी, इन्दौर को रूपयें 2 लाख के डी.डी. माननीय जिलाधीश महोदय, इन्दौर को श्री गुजराती समाज, इन्दौर के उपाध्यक्ष- श्री मुकेशभाई पटेल, मानद् महामंत्री-श्री पंकजभाई संघवी, मानद् हिसाबनीस-श्री दीपकभाई मोदी एवं अध्यक्ष-शिक्षण समिति (स्कूल)- श्री अमितभाई दवे ने प्रदान किये गये।
श्री पंकजभाई संघवी ने बताया कि इसके अतिरिक्त खाद्यान्न के 30,000 पैकेट बनवाकर शहर की गरीब बस्तियों में वितरित किये जा रहे है।


