- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
महेश बाबू दक्षिणी इंडस्ट्री में सबसे अधिक फीस पाने वाले अभिनेताओं में से एक है!
यह एक सर्वविदित तथ्य है कि सुपरस्टार महेश बाबू के प्रशंसकों की संख्या अनगिनत है। जिसके कारण, महेश बाबू कई प्रतिष्ठित ब्रांड का भी चेहरा हैं। अपने इसी विशाल फैनबेस के कारण, सुपरस्टार दक्षिणी उद्योग के सबसे अधिक फीस पाने वाले अभिनेताओं में से एक है।
कई ब्रांड का चेहरा होने के साथ-साथ इस तथ्य के कारण कि उनकी पिछली तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ हिट रही थी, अभिनेता निश्चित रूप से दक्षिणी फिल्म सर्किट में सबसे अधिक फीस पाने वाले अभिनेता में से एक है।
अभिनेता को वर्षों से मिल रही प्रशंसा और सरहाना विशाल है। फिल्म ‘महर्षि’ में उनके प्रदर्शन ने दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखा था और यही वजह है कि फिल्म सिनेमाघरों में हिट साबित हुई थी। उनके अनुकरणीय प्रदर्शन का एक अन्य शानदार उदाहरण फ़िल्म ‘भारत एएन नेनु’ होगा जहां उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस के साथ एक बार फिर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था।
महेश बाबू ने बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर के साथ अपनी स्थिरता और बहुमुखी प्रतिभा साबित की है। उनका अभिनय हमेशा दर्शकों पर गहरा प्रभाव पैदा करने में सफल रहा है। कहना गलत नहीं होगा कि महेश बाबू पर्दे पर अपनी हर उपस्थिति के साथ अपेक्षाओं का स्तर बढ़ा देते है।
वही, दूसरी ओर सुपरस्टार दक्षिण भारत में एंडोर्समेंट के किंग है जहां कोई अन्य उनके इर्दगिर्द भी नहीं है। इस श्रेय के साथ, उनकी लोकप्रियता अछूती है और अपनी तीन ब्लॉकबस्टर हिट के साथ वह एक सबसे अधिक फीस पाने वाले अभिनेता हैं।
निस्संदेह, महेश बाबू सबसे बड़े और सबसे सफल तेलुगु फिल्मस्टार होने के साथ-साथ उत्तर भारत में भी बेहद लोकप्रिय हैं जिसने उन्हें एक पैन-इंडिया सुपरस्टार बना दिया है।
अभिनेता वर्तमान में अपनी नवीनतम रिलीज ‘सरिलरु नीकेवरु’ के लिए खूब वाहवाही बटोर रहे है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दमदार कमाई की है।
यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली महेश बाबू की लगातार तीसरी फिल्म बन गयी है जिसमें अभिनेता एक सेना अधिकारी के अनदेखे अवतार में नज़र आये थे।


