- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मेरा जीवन और कॅरियर कैसे आकार लेता है,यह देखने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं: मानुषी छिल्लर
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से लेकर अक्षय कुमार अभिनीत पृथ्वीराज से डेब्यू करने को तैयार आज 23 साल की हो चुकी स्टार इन मेकिंग मानुषी छिल्लर कहती हैं, “मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि मेरा जीवन और करियर कैसे आकार लेता है!”
खूबसूरत मानुषी छिल्लर 23 साल की हो रहीं हैं और वह लॉकडाउन में अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा की जीत के 17 साल बाद वर्ष 2017 में मिस वर्ल्ड जीत कर इस खिताब को वापस भारत लाने के बाद इस सुंदरी की प्रसिद्धि में वृद्धि हुई है! अब, वह अक्षय कुमार अभिनीत यशराज फिल्म्स की पृथ्वीराज में अपनी डेब्यू के लिए तैयार है।
मानुषी कहतीं हैं, “मेरा जीवन सौभाग्यशाली रहा है और मैं हर चीज के लिए इस ब्रह्मांड को धन्यवाद देती हूं। अब तक मुझे जितनी भी उपलब्धियां और पहचान मिली हैं, उनके प्रति आभार जताने के अलावा मेरे पास और कुछ नहीं है और मुझे गर्व है कि मैं खुद को पूरी तरह से व्यक्त करने में सक्षम हूं।
अपनी अविश्वसनीय सुंदरता से पहले ही सभी को मंत्रमुग्ध कर चुकीं मानुषी कहती हैं, अभी तो मेरे सफर की शुरूआत ही हुई है और मेरा जीवन और कॅरियर कैसे आकार लेता है,यह देखने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं।”
वे आगे कहतीं हैं, “यह मेरे लिए एक विचारात्मक जन्मदिन है। आखिरकार मुझे लगा कि, मैं जानती हूं कि दुनिया बदल गई है और मेरे पास इसके बारे में सोचने और अपने परिवार एवं दोस्तों के साथ चर्चा करने का समय है। अब तक मैंने जो दर्द, हानि और पीड़ा देखी है, ऐसे में समारोह की बात मेरे मन में सबसे अंत में आती है, इसलिए मेरे लिए यह बहुत ही शांत जन्मदिन है।”
मानुषी ने महसूस किया है कि मीडिया और मनोरंजन उद्योग पर भारी मार पड़ी है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि बॉलीवुड एक बार फिर से अपनी बेहतर स्थिति में आएगा। उन्हें उम्मीद है कि लोग सिनेमाघरों में वापस आना चाहेंगे और अपने परिवार के साथ इन पलों का आनंद लेंगे।
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि बॉलीवुड के सभी विचारक और दूरद्रष्टा को इंडस्ट्री के पूर्ववत स्थिति में आने तक स्क्रिप्ट की योजना बनाने में परेशानी होगी। हम एक ऐसे देश में रहते हैं, जो आपस में मिलजुलकर रहता है, एक ऐसा देश जो सभी के साथ इंजॉय करना पसंद करता है, इसलिए एक समय के बाद हम सभी फिल्में देखने के लिए वापस सिनेमाघरों में जाएंगे।”
मानुषी आगे कहतीं हैं, “निश्चित रुप से हमारा जीवन पटरी पर वापस लौटेगा, लेकिन मुझे उम्मीद है कि हम अपनी आज़ादी, अपने देश, अपने स्वभाव को काफी महत्व देंगे। अभी, हमें केवल इंतजार करना होगा और उम्मीद करनी होगी कि चीजें पहले सभी देशवासियों, अर्थव्यवस्था में सुधार, सभी की सुरक्षा, स्वास्थ्य के लिए बेहतर हों और लोग काम पर वापस जा सकें।”


