- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपनी हिंदी से किया सबको हैरान
कोरोना वायरस लॉक डाउन चलते सभी को घर में रह कर सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना पड़ रहा है ताकि कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सके। इतने लम्बे समय के लिए घर पर रहना एक बहुत बड़ी समस्या बनते जा रहा है। हर कोई अपनी तरह से इस समय को एन्जॉय करने में लगा हुआ है।
इसके अलावा हमारे बॉलीवुड सेलिब्रिटी आए दिन कुछ न कुछ नए चैलेंज या कुछ फनी वीडियो लाकर अपने प्रसंशको का मनोरंजन करते रहते है और साथ में covid 19 के बारे में भी जागरूकता फैलते रहते है। आपने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम में ‘टंग ट्विस्टर ‘ के कई सारे वीडियो देखे होंगे , और इसे पसंद भी किया होगा।
अभी फिर से ‘टंग ट्विस्टर ‘ के खेल ने सोशल मीडिया में एक तूफ़ान सा ला दिया है। एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी ने इस क्वारंटाइन ‘टंग ट्विस्टर ‘ का एक फनी वीडियो शेयर किया है , जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
भारतीय मूल की ना होने के बावजूद उन्होंने हिंदी के एक फेमस डायलॉग ‘खड़क सिंह के खड़कने से ‘ को अपने अंदाज़ में प्रस्तुत किया , जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। उनके फैंस भी इस खेल में शामिल होकर एक्ट्रेस को टैग कर रहे हैं।
जॉर्जिया एंड्रियानी ने यह वीडियो इंस्टाग्राम में शेयर करते हुए लिखा ” मैंने आखिरकार इसे बना लिया , अंत तक देखिए। “
जॉर्जिया जल्द ही ‘वेलकम टू बजरंगपुर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। जिनमे उनके साथ श्रेयस तलपड़े, संजय मिश्रा और तिग्मांशु धूलिया नज़र आएंगे। इसके अलावा, वह प्रिया प्रकाश वरियर के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘श्रीदेवी बंगलों ‘ में एक आइटम नंबर से डांस का तड़का लगते हुए नज़र आएँगी। आने वाले समय में उनके पास बॉलीवुड के कई अच्छे और बड़े प्रोजेक्ट्स है। जो उनकी बॉलीवुड में करियर की शानदार शुरुआत के साक्षी बनेंगे।


