- Madhuri Dixit Recalls Her Days in JB Nagar, Says Happiness Doesn’t Depend on Having Everything
- माधुरी दीक्षित ने जे.बी. नगर के दिनों को याद किया, कहा खुशी सब कुछ होने पर निर्भर नहीं करती
- Riteish Deshmukh Pens a Wholesome Note as Dhamaal 4 Trailer Gears Up for a Release
- आईएमए की डिजिटल मार्केटिंग वर्कशॉप में 40+ लोगों ने सीखा एआई से कमाई और कारोबार बढ़ाने का तरीका
- EBG Group और Universal Fitness Australia ने हैदराबाद में साझेदारी की घोषणा करते हुए भारत में ₹300 करोड़ का विस्तार योजना की घोषणा की
उर्वशी रौतेला की फ़िल्म OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने को है तैयार, जानिए।
इस समय पूरी दुनिया लॉकडाउन के अधीन है। जिसने हमें घर पर रहने के लिए मजबूर कर रखा है, ताकि कोरोनावायरस के प्रसार को कम करने में मदद मिल सकें। सब कुछ बंद हो गया है और हम यह भी नहीं जानते हैं कि चीजें कब वापस पटरी पर आएंगी। मूवी थिएटर भी लॉकडाउन से बेहद प्रभावित हैं और हमें नहीं पता कि सब कुछ वास्तव में कब सामान्य होगा ?
लगभग हर नई फिल्म की रिलीज़ को टाल दिया गया है। भाग दौड़ भरी लाइफ में मनोरंजन का साधन पर पूरी तरह से लगाम लग चुकी है। लेकिन फिर भी, चुँकि लोगों को वास्तव में मनोरंजन की आवश्यकता होती है जिसको ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड ने फिल्मों को रिलीज करने के लिए OTT प्लेटफॉर्मो का रुख किया है।
जी हां ,कोरोनोवायरस के कारण हुए लॉकडाउन ने भारत की मनोरंजन इंडस्ट्री के संचालन का तरीका बदल रहा है, जिसमें निर्माता – निर्देशक OTT प्लेटफॉर्मो की तरफ झुक रहे है। हमने देखा था कि एंग्रेज़ी मीडियम के रिलीज़ होते ही लॉक डाउन की घोषणा कर दी गई थी तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी , लेकिन फिर हॉटस्टार पर रिलीज़ होने के बाद फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया।
जिसको ध्यान में रखकर हाल ही में ,अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर गुलाब सीताबो का ट्रेलर अमेज़ॅन प्राइम पर रिलीज़ किया गया है। जिसके बाद से ही फिल्म्स के ट्रेलर और पूरी फिल्म्स को OTT पर रिलीज़ करने का निर्माता विचार कर रहे है। बॉलीवुड दिवा उर्वशी रौतेला ने बताया की उनकी फ़िल्म वर्जिन भानुप्रिया बहुत जल्द OTT पर रिलीज़ होने को तैयार है।
जब इस बारे में उर्वशी रौतेला से बात की गई तब उन्होंने कहा ” डिजिटल मंच पर वर्जिन भानुप्रिया को देखने का अनुभव सिनेमाघरों में फिल्म देखने के अनुभव से कम नहीं है। इस बात की ख़ुशी है कि कम से कम फिल्म तैयार है और बहुत सारे लोग इसे देख पाएंगे। डिजिटल प्लेटफॉर्म या ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे बेहतर बात ये होती है कि यह दुनिया भर में 200 क्षेत्रों में या उससे भी अधिक जगह देखा जा सकता है।
और इस वजह से यह मेरे लिए एक वर्ल्ड प्रीमियर की तरह है। जिसे अधिक से अधिक लोग इसे देख पाएंगे और ढेर सारा प्यार फिल्म को मिलेगा। वर्जिन भानुप्रिया 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी जो न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में फिल्म के लिए अधिकतम पहुंच और दृश्यता सुनिश्चित करेगी। “
उर्वशी रौतेला को आखिरी बार फिल्म पागलपंती में देखा गया था। जिसमे उनके साथ अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, अरशद वारसी, इलियाना डिक्रूज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। उर्वशी रौतेला अपनी आगामी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म के लिए कमर कस रही हैं जिसका नाम वर्जिन भानुप्रिया है। जिसके कुछ गानों को रिलीज कर दिया गया है। यह एक महिला प्रधान फ़िल्म है जो कि लड़कियों के जीवन पर आधारित है। जो की बहुत जल्द OTT प्लेटफॉर्म में आपके मनोरंजन तैयार होंगी।


