- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
अभिनेता मनीष पॉल ने 500 से अधिक प्रवासी श्रमिकों को फुटवेयर देकर मदद की
हालही में मनीष ने 40 ऐसे श्रमिको की मदत की जो कि जो अपने घर जाना चाहते थे , मनीष ने तभी श्रमिकों रवाना किया तो उन सभी को राशन सामग्री दी तथा वहाँ पहुंच कर कुछ तकलीफ ना हो इसलिए कूछ धन राशि भी इन श्रमिको को दी थी ।
इस बार मनीष ने रास्तों पर चल रहे मुंबई और दिल्ली के 500 से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को फुटवेयर देकर मदद की । मनीष इससे पहले भी पीएम केअर फंड में 20 लाख की धन राशि डोनेट कर चुके है , इतना ही नही अपने स्टाफ को लॉकडाउन से पहले अडवांस सैलरी देकर छुट्टी दे दी थी।
हालही में मनीष ने व्हाट इफ यह शार्ट फ़िल्म यूट्यूब पर प्रर्दशित की जो कि लॉकडाउन पर एक गहन संदेश देती है । इस फ़िल्म से कमाई गयी राशि भी कोविड 19 से जूझ रहे लोगों की भलाई के लिए डोनेट की थी।
कोरोना ने लोगों पर कड़ा प्रहार किया है ,पूरा देश थम गया है और हर दिन मरने वालों की संख्या बढ़ जाती है। हर कोई परेशानी से गुजर रहा है और कई ऐसे प्रवासी श्रमिक हैं जो बड़ी कठिनाइयों से गुजर रहे हैं और अपने अस्तित्व के साथ जूझ रहे हैं।
प्रत्येक दिन प्रवासी मज़दूरों अपने मूल स्थानों पर पहुँचने के लिए रास्ते में चलते हुए और कई दुर्घटना की सुर्खियाँ होती हैं और यह सचमुच हमारे दिल को बहुत ही तकलीफ देनेवाला है। सभी के पास जरूरती सामानों का अभाव है।
हालही में हर कही से ऐसे तस्वीरे आरही थी जहाँ लोग जिनमें छोटे छोटे बच्चे भी शामिल है वे सेकड़ो किलोमीटर की दूरी नंगे पैरों से तय कर रहे थे , जिसे देख किसी का भी सीना पसीज जाएगा । मनीष पॉल पहले से सामाजिक कार्यों में सहभागी होते रहे है और इस संकट की घड़ी में भी वे जितना संभव हो सकता है उतनी मदद कर रहे है।
मनिष इस बात का एक अनुकरणीय उदाहरण है कि हमें इन कठिन समय के दौरान एक दूसरे का समर्थन कैसे करना चाहिए और यह समय है जब हम इन कठिनाइयों, दर्द को एक साथ और उम्मीद से दूर कर सकते हैं।


