- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्तिक आर्यन की पृथ्वी के लिए खास अपील की
कार्तिक आर्यन एक युवा हस्ती हैं, जो ऑफ और ऑन स्क्रीन पर एक सतर्क नागरिक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को नहीं भूलते हैं। कार्तिक आर्यन हमेशा यह सुनिश्चित करते है कि वह अपनी विभिन्न लड़ाइयों में राष्ट्र का समर्थन करते रहे ।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आज वह यह सुनिश्चित करने के लिए नेटिज़न्स से आग्रह करते हैं कि वे अपने दिन-प्रतिदिन के जीवन में इस सरल लेकिन बहुत महत्वपूर्ण मुद्दो का पालन करें।
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की जलवायु योद्धा पहल में कार्तिक शामिल होकर, ” वन विश फॉर अर्थ ” अभियान के लिए आगे आए है । कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी इच्छा उन्होंने जाहिर की है और उम्मीद की जा रही है कि उनके फॉलोअर्स इसे पसंद करेंगे।
उनकी विशेष दलील है कि हर नागरिक अपने मास्क और दस्ताने सही तरीके से निस्तारित करें और उन्हें गैर जिम्मेदाराना तरीके से न फेंके क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है। वे कहते हैं, “मैं चाहता हूं कि मास्क या दस्ताने या यहां तक कि पीपीई का निपटान करते समय सभी मनुष्य बेहद सावधान रहें। हम इस महामारी के दौरान शायद एक अरब लोग इसका उपयोग कर रहे हैं, और अगर हमने गैर-जिम्मेदार बने रहे तो ये सबसे ज्यादा हानिकारक साबित हो सकते हैं। ”
यह महत्वपूर्ण है कि हाथों को साफ करना और सार्वजनिक रूप से अपने मुंह को ढंकना अनिवार्य है जिसमें सब की भलाई है । अभिनेता ने अपने मजाकिया शब्द के साथ एक हल्के नोट पर वीडियो को समाप्त करते हुए कहा “चलो थोड़ा अतिरिक्त सावधान बरते है नही तो भूमी हम सभी से बदला लेगी , भूमि पेडनेकर नहीं, लेकिन भूमि – पृथ्वी अपने तरीके से बदला लेना चाहती है और ‘ मैं भूमि पेडनेकर के बारे में बात नहीं कर रहा हूं लेकिन भूमि यानी पृथ्वी के बारे में बोल रहा हु। ”
कार्तिक आर्यन फिर से एक बार एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सामने आए है और फिर एक नए अभियान से जुड़ गए है । लॉकडाउन के चलते कार्तिक घर मे रहते हुए भी काफी व्यस्त है , वे दिलो जान से जागरूकता फैलाने में लगे है और इसके लिए उन्होंने “कोकी पूछेगा” यह सीरीज यूट्यूब पर बनाई है , इस सीरीज के तहत वे कोरोना फाइटर्स के इंटरव्यू ले रहे है । इस महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर रिलीफ फंड में कार्तिक १ करोड़ की राशि भी डोनेट कर चुके हैं।


