- A Genelia Deshmukh Playlist: Songs We Still Remember - From Kahin To Hogi Woh from Jaane Tu..Ya Jaane Na to the Upcoming Do Din Ki Zindagi from Gunmaaster G9
- यूनिक हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक रिसर्च को लगातार दूसरे साल मिला गोल्ड मेडल, जरूरतमंद बच्चों का नि:शुल्क इलाज बना मिसाल
- इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू
- इंडिया आईटीएमई 2026 वैश्विक वस्त्र उद्योग को एक सशक्त मंच पर जोड़ने के लिए तैयार है।
- EBG Group ने Tarzan Jungle Cafe के साथ भारत के अनुभव-आधारित डाइनिंग बाजार में अवसर पहचाना, देशभर में 100 स्थानों का लक्ष्य
अभिनेत्री सीरत कपूर गायिका आशा भोसले के यह गाना को गुनगुनाती हुई आई नज़र
बॉलीवुड में फिल्म ‘रॉकस्टार’ से कोरिओग्राफर के रूप में अपनी शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सीरत कपूर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम है। उन्होंने फिल्म “रन राजा रन” से अपने करियर की सफलतम शुरुआत की थी। जिसके बाद टाइगर्स (2015), कोलंबस (2015), राजू गारी गाधी 2 (2017), ओक्का कशनम (2017) और टच चेसि चुडू (2018) जैसी कई हिट तेलुगु फिल्मों में काम किया है।
किसी भी कलाकार की तरह सीरत कपूर के अंदर कई सारी प्रतिभाएं छिपी हुई है, उनमे से एक है सिंगिंग । उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आशा भोसले के गीत “आओ हुजूर तुमको” को गाते हुए शेयर किया है।
हालांकि इस वीडियो में सीरत किसी पेशेवर गायिका की तरह आत्म विश्वास से भरी हुई नज़र आ रही है। उन्होंने 12 साल की उम्र में रागश्री स्कूल ऑफ म्यूजिक से भारतीय शास्त्रीय और अर्ध शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षण लिया था।
सीरत ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया “बारिश ने मुझे उत्साहित किया है ♥
मेरे स्वर को पॉलिश करते हुए, आपके द्वारा किए गए सभी अनुरोधों पर “
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सीरत बहुत जल्द फिल्म “कृष्णा एंड हिज़ लीला” और “मां विनता गाधा विनुमा” में देखा जाएगा। दोनों ही फिल्मों का पोस्ट प्रोडक्शन पूरा हो चुका है। और मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ करने का विचार किया जा रहा है।


