- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
करन आनंद और अक्षय कुमार की यह थ्रोबैक पिक्चर सोशल मीडिया पर हुई वायरल
कोरोना वायरस महामारी के कारण लगे लॉक डाउन ने मनोरंजन जगत को खासा प्रभावित किया है। सभी फिल्मो की शूटिंग को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। सभी बॉलीवुड सितारे परिवार के साथ घरो में है और अपने शूट के दिनों को याद कर रहे है।
बॉलीवुड अभिनेता करन आनंद ने अपनी शूट लाइफ को मिस करते हुए फिल्म ‘बेबी’ के सेट से एक थ्रो बैक पिक्चर शेयर की है। जिसमे उनके साथ अक्षय कुमार और एक्शन डायरेक्टर सायरिल रफ्फैल्ली (Cyril Raffaelli) नज़र आ रहे है।
‘गुंडे’ से अपने करियर की प्रभावशाली शुरुआत करने वाले अभिनेता करन आनंद ने नीरज पाण्डे के निर्देशन में आई फिल्म ‘बेबी’ में अक्षय कुमार , तापसी पन्नू , राणा दग्गुबती के साथ काम किया था। एक्शन दृश्यों से लैस यह फिल्म आंतकवादी हमले पर आधारित थी जिसमें करन आनंद ने एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया था।
फिल्म के सेट से एक पिक्चर अपने इंस्टाग्राम में शेयर करते हुए अभिनेता करन आनंद ने लिखा ” फ़िल्म बेबी के सेट से BTS पिक्चर , अक्षय कुमार और पूरी टीम के साथ काम करना अद्भुत था।
I miss the shoot days
#bts #shootlife #akshaykumar #flashbackfriday #throwback”
इस बीच, करन आनंद लॉक डाउन का पालन करते हुए घर पर है। और समय-समय पर प्रसंशको को अपनी दिनचर्या से रु ब रु कराते रहते हैं। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना वायरस महामारी के बारे में जागरूकता भी फैलाते हुए इससे बचने के उपाए और सावधानियां हमसे शेयर करते रहते है।
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो ,करन आनंद ने ‘किक’ , ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स में काम करके अपनी पहचान बनाई हैं। ‘किक’ मूवी में उनके द्वारा किए गए एक्शन सीन्स की काफी सराहना की गई थी। लेकिन सही मायने में उन्हें पहचान फ़िल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली।
हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल किया था। अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं। जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और बहुत जल्द लॉकडाउन के ख़त्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे।


