- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
उर्वशी रौतेला ने कहा “मैं किसी धर्म को नहीं मानती हूँ, मेरा धर्म प्रेम है
कहा जाता है कि प्यार से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है। अगर कोई व्यक्ति अपने धर्म से ऊपर उठकर प्यार को ही अपना मज़हब बना ले ,तो दुनिया में जाती के नाम पर होने वाले झगडे ही ख़त्म हो जायेंगे। हर जगह प्यार ही प्यार होगा जिसमे द्वेष के लिए कोई भी जगह नहीं होगी। 2013 में आई फिल्म “सिंह साब द ग्रेट” से बॉलीवुड में सफल शुरुआत करने वाली उर्वशी रौतेला बताया कि प्यार ही उनका धर्म है।
बॉलीवुड सितारे हमेशा से ही देश में जागरूकता फैलाने के कार्यो में जुटे रहते है। ताकि लोगो में अमन और शांति बने रहे। अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला का कहना है कि प्यार ही उनका धर्म है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा ,” मैं किसी धर्म को नहीं मानती हूँ। मेरा धर्म प्रेम है। हर दिल मेरा मंदिर है।”
उर्वशी इस समय समाजिक रूप से काफी एक्टिव है ,उन्होंने महामारी के कारण आर्थिक रूप से परेशान दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के लिए धन इकट्ठा करने के अभियान में भी सक्रिय रूप से भाग लिया था। इसके अलावा उर्वशी ने अपनी फ्री डांस क्लास के माध्यम से दुनिया भर में 18 मिलियन लोगों के साथ जुड़कर 5 करोड़ की राशि इकट्ठा की थी , जिसे COVID 19 सेनानियों के लिए दान कर दिया था।
अगर वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उर्वशी रौतेला इस साल दो मूवी में नज़र आने वाली थी लेकिन लॉकडाउन के चलते रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। नए रिलीज़ डेट का इंतज़ार है। उनकी पहली मूवी वर्जिन भानुप्रिया है जिसके कुछ गानों को रिलीज कर दिया गया है। यह एक महिला प्रधान फ़िल्म है जो किलड़कियों के ऊपर आधारित है। और दूसरी तमिल सुपरहिट फिल्म थिरुट्टू पेले 2 की हिंदी रीमेक में दिखाई देने वाली है। अभी इस फिल्म का हिंदी नाम फ़ाइनल नहीं हुआ है।


