- A Genelia Deshmukh Playlist: Songs We Still Remember - From Kahin To Hogi Woh from Jaane Tu..Ya Jaane Na to the Upcoming Do Din Ki Zindagi from Gunmaaster G9
- यूनिक हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक रिसर्च को लगातार दूसरे साल मिला गोल्ड मेडल, जरूरतमंद बच्चों का नि:शुल्क इलाज बना मिसाल
- इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू
- इंडिया आईटीएमई 2026 वैश्विक वस्त्र उद्योग को एक सशक्त मंच पर जोड़ने के लिए तैयार है।
- EBG Group ने Tarzan Jungle Cafe के साथ भारत के अनुभव-आधारित डाइनिंग बाजार में अवसर पहचाना, देशभर में 100 स्थानों का लक्ष्य
इंदौर में 17 मरीजों को उपचार के बाद इंडेक्स हॉस्पिटल से किया डिस्चार्ज
इंडेक्स अस्पताल में इलाज के दौरान बेटी को जन्म देने वाली माँ ने कोरोना को हराया
इंदौर. कोरोना को हरा कर घर लौटने का सिलसिला लगातार जारी है। इंडेक्स हॉस्पिटल से 17 कोरोना मरीजों को सफल उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। इसी कड़ी में इलाज के दौरान माँ बनने वाली महिला अपने तथा बच्चे की देखरेख से विदाई के समय भावुक हो उठी उन्होंने अस्पताल प्रबंधन,नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, आदि को तहे दिल से धन्यवाद दिया।
महिला ने आगें बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद मुझे इंडेक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मेरे लिए यह समय बहुत चुनौतीपूर्ण था। इस विकट परिस्थिति में अस्पताल प्रबंधन द्वारा मेरा विशेष ध्यान रखा गया इसी के फलस्वरूप में अपनी बेटी को सफल जन्म दे पायी।अस्पताल में मुझे किसी भी तरह की कोई परेशानी नही हुई।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने इसे अपनी टीम की सफलता बताया जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर ,कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह, नर्सिंग डायरेक्टर असलम खान, नितिन कोथवाल, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथी शामिल है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि यह सकारात्मक बात बताकर मुझे अत्यंत हर्ष हो रहा है की कोरोना संक्रमित होने के बावजूद महिला ने बेटी को जन्म दिया और आज उन दोनों को पूरी तरह स्वस्थ कर घर भेजा जा रहा है। इसी के साथ इंडेक्स से आज इंडेक्स अस्पताल से 17 मरीज़ स्वस्थ हो कर घर लौट रहे है। हमारे डॉक्टर्स और उनकी टीम को मैं धन्यवाद देना चाहता हूँ जिनकी मेहनत से हम यह बड़ी सफलताएं प्राप्त कर पाए है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया इंडेक्स अस्पताल प्रबंधन मरीज़ों को सटीक इलाज के साथ साथ मानसिक स्तर पर मजबूत भी बनाता है जिस से मरीज़ों को कोरोना से लड़ने का साहस मिले एवं अस्पताल में प्रतिदिन योग क्रियाए भी कराई जाती है जिस से उनकी इम्युनिटी में सुधार आ रहा है।


