- डॉ. शरद पंडित के अमृत महोत्सव पर पौधारोपण कार्यक्रम
- निहिलेंट ने एआई आधारित भावनाओं को पहचानने और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर बनाने वाला ऐप nSEPIA लॉन्च किया
- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
पर्यावरण दिवस पर औषधीय पौधों का रोपण
नगर निगम के कर्मचारियों एवं वन विभाग के कर्मचारियों को विशेष प्रकार का रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला काढ़ा वितरित
इन्दौर। कोरोना महामारी प्रकोप के बीच भी शहर में स्थित एडवांस योग एवं नेचुरोपैथी अस्पताल द्वारा उनके प्राकृतिक उद्यान (नेचुरोपैथी गार्डन) में औषधीय पौधों का रोपण किया गया। भीड़ नहीं बुलाते हुये तथा पूरी तरह से दूरी बनाकर एवं मास्क लगाकर पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण करने आने वालों का बारी-बारी से थर्मल जाँच भी थर्मल गन डाॅ. जितेन्द्र पुरी द्वारा किया गया।
संचालक डाॅ. ए.के. द्विवेदी ने बताया कि यह उद्यान नेचुरोपैथी अस्पताल से लगा हुआ है। इस नेचुरोपैथी उद्यान में गर्मी के दिनों में भी सब्जियाँ एवं फल मिलते रहे। यहाँ आने वाले मरीजों को यहीं के पपीते, ककड़ी, टमाटर, प्याज, पालक, भिण्डी की सब्जी प्रदान की जाती है। प्रतिदिन काढ़े में यहीं की श्यामा तुलसी डाली जाती है। आज औषधीय तथा फलदार पौधों में जामुन, जो कि डायबिटीज के लिये अत्यन्त लाभकारी है, अशोक, तुलसी के साथ-साथ आँवला, नीम, गिलोय (अमृता) के पौधे लगाये गये।
औषधीय पौधों के फायदे के बारे में डाॅ. द्विवेदी ने बताया कि कोलेस्ट्रॉल कम करन में सहायक पपीते में उच्च मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, वजन घटाने में एक मध्यम आकार के पपीते में 120 कैलोरी होती है, रोग प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने में, आंखों की रोशनी बढ़ाने में, पाचन तंत्र को सक्रिय रखने में, पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में आराम देता है।
इसी तरह आँवले का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, तथा कैंसर से बचाता है, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। आँवले का जूस पेप्टकि अल्सर में बहुत कारगर साबित होता है। आँवला शरीर में मौजूद गंदगी को साफ कर वजन कम करने में भी फायदेमंद होता है। दस्त में आराम, हाई ब्लड प्रेशर में, आंख की रौशनी में आदि परेशानियों के लिये अत्यन्त लाभकारी है।
तुलसी के फायदे पुरुषों में शारीरिक कमजोरी होने पर तुलसी के बीज का उपयोग, अनियमित पीरियड्स की समस्या में, सर्दी-खाँसी, दस्त होने पर, सांस की दुर्गंध दूर करने के लिए, चोट लग जाने पर, चेहरे की चमक आदि के लिये तुलसी का सेवन लाभकारी है।
संस्था आनन्द गोष्ठी के संरक्षक गोविन्द मालू के सौजन्य से नगर निगम के कर्मचारियों एवं वन विभाग के कर्मचारियों को विशेष प्रकार का रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला काढ़ा वितरित किया गया।
पौधा रोपण कार्यक्रम में मुख्यतः डाॅ. भूपेन्द्र गौतम जी, डाॅ. जितेन्द्र कुमार पुरी उपस्थित थे। स्थानीय रहवासियों में श्री विशाल देशपाण्डे, श्री प्रहलाद अग्रवाल, श्री अरुण जोशी, श्री विनय पाण्डेय सहित नगर निगम एवं वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।


