- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
स्वस्थ होने का सिलसिला जारी, दो अस्पतालों से 79 व्यक्ति डिस्चार्ज
इंदौर. इंदौर में कोरोना को परास्त कर आज फिर 79 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घरों की ओर रवाना हुए। एमआरटीबी और अरबिंदो अस्पताल से आज 79 व्यक्तियों को करोना संक्रमण से स्वस्थ कर डिस्चार्ज किया गया। इस प्रकार शहर में प्रतिदिन स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वाले व्यक्तियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जो एक शुभ संकेत है।
आज अरविंदों हॉस्पिटल से 71 तथा एमआरटीबी से 8 कोरोना के मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज हुए व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया जिन्होंने अस्पतालों में बेहतर व्यवस्थाओं के साथ नि:शुल्क इलाज मुहैया कराया है। लोगों ने बताया कि अस्पताल में उनकी अच्छे तरीके से देखभाल की गई। यहां समय पर दवाई, खाना पानी आदि दिया गया।
स्वस्थ होकर घर लौट रहे एक व्यक्ति ने बताया कि अस्पताल में सभी के स्वभाव एवं सहयोग की भावना ने हमें भी बहुत कुछ सिखाया है। एक अन्य व्यक्ति ने कलेक्टर श्री मनीष सिंह के प्रयासों तथा शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु किये जा रहे उपायों को सराहते हुए उनका भी शुक्रिया अदा किया।
स्वस्थ हुए एक अन्य व्यक्ति ने आमजन को संदेश दिया कि लॉकडाउन के ज्यादातर प्रतिबंधों के समाप्त होने एवं आर्थिक गतिविधियों के प्रारंभ होने के बाद यह आवश्यक है कि, शहरवासी जागरूकता का परिचय दें एवं और पहले से भी अधिक सावधानी रखें।


