- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
अपराधियों से भरा पड़ा है साइबर वर्ल्ड – एडीजी वरुण कपूर
इंदौर। साइबर वर्ल्ड की पूरी दुनिया अपराधियों से भरी पड़ी है यह अपराधी वास्तविक दुनिया से ज्यादा खतरनाक होते हैं, ज्यादा चालाक होते हैं । कब -कब में यह आपको अपने झांसे में ले लेते हैं पता ही नहीं चलता । जरूरत है कि इंटरनेट का उपयोग करते समय पूरी तरह सजग रहे।
उपरोक्त विचार एडीजी श्री वरुण कपूर ने एरिना एनिमेशन गीता भवन द्वारा साइबर सिक्योरिटी पर आयोजित वेबीनार को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि साइबर सिक्योरिटी दुनिया भर के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। दुनिया भर की सिक्योरिटी एजेंसीज, फोर्स तथा आम लोग इसे समझ नहीं पा रहे हैं।
लोग सोशल मीडिया का उपयोग करते करते कब अपराध कर बैठते हैं उन्हें पता ही नहीं चलता। इसका सबसे बड़ा कारण साइबर एक्ट को लेकर उनकी कम जानकारी है। एक बार अगर अपराध हो जाए तो इस बात से नहीं बचा जा सकता कि उन्हें जानकारी नहीं थी इसलिए सजग रहने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि वर्चुअल दुनिया में अपराध, चुनौती व खतरे काफी ज्यादा है। जब तक अपराध का शिकार नहीं होते हैं तब तक हमें यह दुनिया काफी सुहानी लगती है। साइबर सिक्योरिटी के लिए लोगों को कम्युनिकेशन और सोशल नेटवर्किंग में फर्क समझना होगा। कम्युनिकेशन वह होता है जो आप जानने वालों के साथ करते हैं।
वही सोशल नेटवर्किंग होती है जिसमें आप अनजान लोगों से जुड़ जाते हैं और वो आपके फोटो, वीडियो व पोस्ट आदि का दुरुपयोग कर सकते हैं। आपको कटघरे में खड़ा कर सकते हैं। वर्तमान में ईमेल व एसएमएस के द्वारा फिशिंग संदेश भेजकर ठगने का काम जोरों पर चल रहा है। लोगों को ठगने के लिए यह फिशिंग किट सिर्फ 63 डॉलर में मिल जाती है जिससे लाखों लोगों को संदेश पहुंचा कर ठगोरे लाखों रुपया कमा लेते हैं।
लोगों को ठगने के लिए लोग लालच और डर का सहारा लेते हैं। वर्चुअल दुनिया में कोई भी चीज मुफ्त में नहीं मिलती है इसलिए इंटरनेट यूजर्स किसी भी तरह के लालच में ना आए। कार्यक्रम के दौरान श्री वरुण कपूर ने ऑडियो विजुअल प्रेजेंटेशन भी दिया।
इस वेबीनार में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे जिन्होंने साइबर सिक्योरिटी लेकर अपने मन के प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। प्रारंभ में अतिथि का स्वागत एरिना एनिमेशन के संचालक श्री संजय खिमेसरा ने किया।


