- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
इस गणेश चतुर्थी पर अपने लिविंग स्पेस को सैमसंग के साथ अपग्रेड करें – 15 प्रतिशत तक का कैशबैक, आसान ईएमआई विकल्प एवं आकर्षक डील्स
क्यूलेड 8के टीवी के साथ 77,999 रु. मूल्य का गैलेक्सी एस20+ एवं स्पेसमैक्स फैमिली हब रेफ्रिजरेटर के साथ 37,999 रु. का नोट 10 लाईट मुफ्त पाएं।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर भारत के सबसे विश्वसनीय कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, सैमसंग इंडिया ने आज अपने टेलीविज़न, रेफ्रिजरेटर्स, स्मार्ट ओवन, वॉशिंग मशीन एवं एयर कंडीशनर्स पर एक्सक्लुसिव ऑफर्स की घोषणा की।
बंडल्ड डील्स, 15 प्रतिशत तक के कैशबैक के साथ आकर्षक फाईनेंस स्कीम और 990 रु. तक की इज़ी ईएमआई के साथ ये आकर्षक ऑफर 31 अगस्त, 2020 तक लागू रहेंगे।
इन अद्वितीय ऑफर्स के तहत स्मार्ट कंज़्यूमर ड्यूरेबल उत्पाद, जैसे सैमसंग क्यूलेड टीवी, 4के यूएचडी टीवी, स्मार्ट टीवी, स्पेसमैक्स फैमिली हब रेफ्रिजरेटर, साईड-बाय-साईड एवं फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर, फ्लेक्सवॉश वॉशिंग मशीन, एडवॉश वॉशिंग मशीन, फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड एवं टॉप लोड वॉशिंग मशीन, स्मार्ट ओवन तथा विंड-फ्री एयर कंडीशनर्स आदि खरीदने वाले उपभोक्ताओं को निश्चित उपहार मिलेंगे।
अपने विस्तृत कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए, सैमसंग ने हाल ही में चुनिंदा मॉडल्स में अद्वितीय क्यू-सिम्फनी फीचर के साथ साउंडबार लॉन्च किए हैं, जो टीवी के साथ बहुत इमर्सिव साउंड प्रदान करते हैं।
ऑफर की अवधि के दौरान सैमसंग क्यूलेड 8के टीवी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को 77,999 रु. मूल्य का गैलेक्सी एस20+ मुफ्त में मिलेगा। साथ ही उपभोक्ताओं को चुनिंदा क्यूलेड टीवी में पैनल पर 10 साल की नो स्क्रीन बर्न-इन वॉरंटी मिलेगी।
सैमसंग स्मार्ट टीवी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को 43 ईंच या उससे ऊपर के मॉडल्स पर 15000 रु. के कैशबैक एवं 990 रु. तक की आसान ईएमआई के साथ एक ईएमआई की छूट भी मिलेगी। एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में सैमसंग टीवी एक माह का ज़ी5 सब्सक्रिप्शन निशुल्क प्रदान करेंगे तथा ज़ी5 प्रीमियम पैक पर 30 प्रतिशत की छूट भी देंगे।
रेफ्रिजरेटी की श्रेणी में सैमसंग स्पेसमैक्स फैमिली हब रेफ्रिजरेटर खरीदने वाले उपभोक्ताओं को 37,999 रु. का गैलेक्सी नोट10 लाईट मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा सैमसंग रेफ्रिजरेटर एवं वॉशिंग मशीन खरीदने पर उपभोक्ताओं को 15 प्रतिशत तक का कैशबैक एवं 990 रु. तक की आसान ईएमआई तथा 300 लीटर से अधिक क्षमता के रेफ्रिजरेटर पर एक ईएमआई की छूट भी मिलेगी।
रेफ्रिजरेटर्स डिजिटल इन्वर्टर कम्प्रेसर पर 10 साल की वॉरंटी के साथ आते हैं। वॉशिंग मशींस में मोटर पर 12 साल की वॉरंटी एवं पूरी मशीन पर 30 साल की वॉरंटी मिलती है। ये ऑफर फैमिली हब, साईड-बाय-साईड एवं फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर्स, फ्लेक्सवॉश एवं एडवॉश वॉशिंग मशीन तथा फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड एवं टॉप लोड वॉशिंग मशींस पर लागू हैं।
सैमसंग एयरकंडीशनर खरीदने वाले उपभोक्ताओं को 990 रु. तक की आसान ईएमआई का लाभ मिलेगा। सैमसंग विंड-फ्री एयर कंडीशनर में 23,000 माईक्रो-होल्स हैं जो पूरे कमरे में हवा एक समान रूप से प्रवाहित कर बिना किसी ड्राफ्ट के सुकूनभरी ठंडक बनाकर रखते हैं।
ये एयरकंडीशनर खरीदने पर उपभोक्ताओं को 15 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा चुनिंदा मॉडल्स पर कंडेंसर तथा पीसीबी कंट्रोलर पर 5 साल की वॉरंटी और डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर पर 10 साल की वॉरंटी मिलेगी। साथ ही मुफ्त इंस्टॉलेशन एवं मुफ्त गैस रिचार्ज की सुविधा भी मिलेगी।
स्मार्ट ओवन के 28 लीटर से ज्यादा क्षमता के चुनिंदा मॉडल खरीदने पर उपभोक्ताओं को मुफ्त बोरोसिल किट, सेरेमिक इनेमल कैविटी पर 10 साल की वॉरंटी एवं मैग्नेट्रॉन पर 5 साल की वॉरंटी मिलेगी।
खुशी को और ज्यादा बढ़ाते हुए सैमसंग अपने माई सैमसंग माई ईएमआई ऑफर द्वारा उपभोक्ताओं को चुनिंदा टेलीविज़न, रेफ्रिजरेटर्स, माईक्रोवेव एवं वॉशिंग मशींस पर अपने बजट के अनुरूप ईएमआई एवं डाउन पेमेंट चुनने की स्वतंत्रता दे रहा है। चुनिंदा टीवी एवं रेफ्रिजरेटर मॉडलों पर उपभोक्ताओं को अन्य विकल्पों, जैसे 36 महीने की ईएमआई एवं एक मुफ्त ईएमआई का लाभ भी मिलेगा।
सैमसंग इंडिया में सीनियर वाईस प्रेसिडेंट, कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिज़नेस, राजू पुल्लन ने कहा, ‘‘फेस्टिव सीज़न के समय उपभोक्ता अपने घरों को नई व स्मार्ट टेक्नॉलॉजी से अपग्रेड करते हैं। ग्राहकों पर केंद्रित ब्रांड होने के कारण हम अपने उपभोक्ताओं को अतुलनीय टेक्नॉलॉजी प्रदान करने पर केंद्रित रहते हैं। सैमसंग सर्वश्रेष्ठ उत्पाद प्रदान करने के लिए समर्पित है। हमारे नए ऑफरों में विभिन्न मूल्य वर्ग की विस्तृत उत्पाद श्रृंखला पर गारंटीड फायदे मिल रहे हैं। उपभोक्ता वैल्यू प्रपोज़िशन चाहते हैं, इसलिए हमें विश्वास है कि ये अद्वितीय ऑफर उनकी अपेक्षाओं को पूरा करेंगे और सार्थक अभिनवता के साथ उनकी जिंदगी बेहतर बनाएंगे।’’
सैमसंग की विस्तृत उत्पाद श्रृंखला
सैमसंग क्यूलेड टेलीविज़न:
सैमसंग के क्यूलेड टीवी ने प्रीमियम टीवी एवं होम एंटरटेनमेंट के नए आयाम स्थापित किए हैं। इसका डिज़ाईन बहुत खूबसूरत है और यह सबसे उन्नत पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है। यह एचडीआर10+ टेक्नॉलॉजी से युक्त है, जो टीवी की ब्राईटनेस को ऑप्टिमाईज़ करती है एवं ज्यादा ब्राईट और गहरे रंग प्रदान करती है। इसलिए दर्शकों को इसके क्रिएटर्स द्वारा अपेक्षित ज्यादा बेहतर विज़्युअल अनुभव मिलता है। इस टेक्नॉलॉजी में इन्हेंस्ड कॉन्ट्रेस्ट एवं सटीक पिक्चर क्वालिटी के लिए डायरेक्ट फुल एरे एलाईट है।
क्यूलेड टीवी में आंबियांट मोड है, जो टीवी को एक कलात्मक कृति में परिवर्तित कर देता है। आंबियांट मोड टीवी को घर के इंटीरियर में समायोजित कर देता है और टीवी दीवार पर नो गैप वॉलमाउंट के साथ लटकाया जा सकता है। वॉलमाउंट टीवी के बैक में बड़ी खूबसूरती से समाविष्ट है, जिससे यह दीवार से चिपककर आसानी से घर के इंटीरियर में समायोजित हो जाता है। इसमें रिमोट कंट्रोल पर नया बिक्सबी फीचर है, जिसके द्वारा यूज़र एक रिमार्ट द्वारा सभी कनेक्टेड डिवाईस से कनेक्शन स्थापित कर सकता है और किसी भी अतिरिक्त कनेक्टर या जटिल सेटअप की जरूरत नहीं पड़ती। इसके द्वारा वॉईस कंट्रोल पहले से बेहतर हो गई है।
4के यूएचडी टेलीविज़न:
सैमसंग का 4के यूएचडी टीवी में उपभोक्ताओं को दैनिक जीवन में टीवी के इंटीग्रेशन, उपयोग एवं इंटरैक्शन के माध्यम से विशेष फीचर्स मिलते हैं। प्योरकलर टेक्नॉलॉजी के साथ सैमसंग यूएचडी टीवी का उद्देश्य अतुलनीय शार्पनेस व कॉन्ट्रैस्ट के साथ बेहतर रंग प्रदान करना है। इसमें अनेक फीचर्स, जैसे लाईव कास्ट, ट्यून स्टेशन, स्क्रीन मिररिंग, लैग-फ्री गेमिंग, रियल 4के रिज़ॉल्यूशन एवं 60 से ज्यादा टाईल्स हैं। इन टीवी द्वारा उपभोक्ता विस्तृत पिक्चर क्वालिटी एवं बेहतर कंटेंट कंज़ंप्शन क्षमताओं का आनंद ले सकते हैं।
सैमसंग स्पेसमैक्स फैमिली हब
फैमिली हब स्मार्टथिंग्स ईकोसिस्टम के साथ काम करता है। यह यूज़र्स को अपने कनेक्टेड अप्लायंसेस – फ्लेक्सवॉश वॉशिंग मशीन एवं स्मार्टफोन को अपनी फैमिली हब स्क्रीन पर देखने व नियंत्रित करने में समर्थ बनाता है। कैमरा के अंदर बिल्ट-इन व्यू द्वारा यूज़र्स अपने फूड पर डिजिटल रूप में एक्सपायरी डेट का लेबल लगा सकते हैं या फिर मोबाईल डिवाईस द्वारा कहीं से भी अपने फ्रिज के अंदर देख सकते हैं। तो अब उपभोक्ता ग्रोसरी स्टोर में खरीददारी करते हुए देख सकेंगे कि उनके फ्रिज के अंदर क्या रखा है तथा स्क्रीन पर एक नोट छोड़कर बच्चों को स्कूल के बाद अपने कमरे साफ करने की याद दिला सकेंगे। यज़र्स किचन से बाहर आए बिना अनेक काम कर सकेंगे।
व्यू इनसाईड ऐप द्वारा उपभोक्ता फूड को मैनेज कर सकेंगे। यह ऐप यूज़र्स को किसी भी स्थान से फ्रिज के अंदर देखने में समर्थ बनाता है। रेसिपी ऐप पूरी दुनिया की अनेक रेसिपी दिखाता है, जिसकी मदद से आप अपने परिवार का पसंदीदा खाना बना सकते हैं।
सैमसंग साईड-बाय-साईड फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटरः
स्पेसमैक्स साईड-बाय-साईड रेफ्रिजरेटर एवं फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर भारतीय उपभोक्ताओं की स्टोरेज की विभिन्न जरूरतों को पूरा करता है। सैमसंग रेफ्रिजरेट में ताजगी, एनर्जी एफिशियंसी, एक समान कूलिंग एवं टिकाऊपन का बेहतरीन संगम है। वो बिजली के बिल में बचत तथा पॉवर कट के दौरान भी कूलिंग व ताजगी बनाए रखने का बेहतरीन समाधान प्रदान करते हैं।
विंड-फ्री 2.0 सीरीज़
सैमसंग का विंड-फ्री 2.0 सिस्टम 23,000 माईक्रो-होल्स का उपयोग कर पूरे कमरे में एक समान रूप से हवा प्रवाहित करता है, जिससे हर स्थान पर सुकूनभरी ठंडक बनी रहे। एक बार अपेक्षित तापमान तक पहुंचने के बाद यह सिस्टम ताजा हवा एक समान प्रवाहित करता है। इसका डिज़ाईन पिछले त्रिकोणाकार डिज़ाईन के मुकाबले अब आयताकार कर दिया गया है। इस परिवर्तन से माईक्रो होल्स की संख्या पहले 21000 के मुकाबले बढ़कर 23000 हो गई है।
विंड-फ्री 2.0 द्वारा यूज़र्स वाई-फाई का उपयोग कर स्मार्ट होम ऐप के माध्यम से अपने एसी को कंट्रोल कर सकते हैं। एसी यूज़र को दूर से फंक्शंस कंट्रोल करने एवं लाईव फीडबैक के साथ ऑपरेशंस निर्धारित करने में समर्थ बनाते हैं। यूज़र अपनी जरूरत के अनुरूप बिजली के उपयोग पर निगरानी रख उसके उपयोग को सीमित कर सकते हैं। लेटेस्ट विंड-फ्री एसी में मोशन डिटेक्ट सेंसर (एमडीएस) हैं और यदि 60 मिनट तक किसी व्यक्ति की मौजूदगी नहीं होती है, तो ये ऑटोमैटिक रूप से एनर्जी सेविंग में चले जाते हैं। इस फीचर के साथ यूज़र्स को एक और विकल्प मिलता है, जो हवा की दिशा का है।
सैमसंग डिजिटल इन्वर्टर एयर कंडीशनर:
सैमसंग एयरकंडीशनर्स उपभोक्ताओं की जरूरतों व अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर डिज़ाईन किए गए हैं। ये तीव्र कूलिंग प्रदान करते हैं, कम बिजली खर्च करते हैं तथा भीषण गर्मी में भी बेहतरीन कूलिंग देते हैं। इस साल प्रस्तुत किया गया कन्वर्टिबल मोड, सैमसंग की अभिनव टेक्नॉलॉजी है। जब आप कमरे में अकेले हों, तो कन्वर्टिबल मोड को एक्टिवेट कर ज्यादा बिजली की बचत कर सकते हैं।
सैमसंग के माईक्रोवेव ओवन:
सैमसंग ने माईक्रोवेव ओवन में अभिनवता द्वारा भारतीय कुकिंग में क्रांति ला दी है। ये ओवन खास भारत के लिए बनाए गए हैं। उपभोक्ता नई माईक्रोवेव श्रृंखला में मसाला, तड़का, सन ड्राई फूड के अलावा रोटी/नान और कर्ड भी बना सकते हैं।
सैमसंग की डिजिटल इन्वर्टर मोटर वॉशिंग मशीन:
सैमसंग की वॉशिंग मशीन डिजिटल इन्वर्टर मोटर द्वारा पॉवर्ड हैं। ये चलने पर कम बिजली खर्च करती हैं, कम न्वाईज़ एवं वाईब्रेशन उत्पन्न करती हैं। कम फ्रिक्शन के कारण वॉशिंग मशीन ज्यादा शांत व सुगम ऑपरेशन करती है। ये वॉशिंग मशीन किफायती हैं तथा ओपन प्लान लिविंग के लिए उपयुक्त हैं।
ऑफर्स की ज्यादा जानकारी के लिए, देखेंः


