- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
• मीट एंड मिंगल से शुरू हुई पहल में उद्यमियों और प्रोफेशनल्स ने साझा किए विचार
• बिजनेस कनेक्शन और सहयोग की संभावनाओं पर हुई चर्चा
इंदौर। शहर में उद्यमियों, बिजनेस लीडर्स और प्रोफेशनल्स को एक साझा मंच पर जोड़ने के उद्देश्य से बिलियनेयर्स नेटवर्क ने अपने ‘बीएन प्रथम’ इंदौर चैप्टर का आधिकारिक लॉन्च किया। इस पहल का उद्देश्य बिजनेस नेटवर्किंग को बढ़ावा देने के साथ उद्यमियों के बीच सार्थक संवाद, आपसी सहयोग और नए व्यावसायिक अवसरों की संभावनाओं को मजबूत करना है।
नेटवर्क की ओर से आयोजित मीट एंड मिंगल कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों और प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपने व्यावसायिक अनुभव साझा किए और एक-दूसरे के साथ नए संपर्क स्थापित किए। बातचीत के दौरान बिजनेस विस्तार, आपसी सहयोग और नए अवसरों की संभावनाओं पर चर्चा हुई। यह आयोजन केवल परिचय और नेटवर्किंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भविष्य में साथ मिलकर काम करने की संभावनाओं को तलाशने का अवसर भी बना।
बिलियनेयर्स नेटवर्क की फाउन्डर और सी ई ओ दीपिका माहेश्वरी ने कहा – “आज के दौर में बिजनेस की सफलता केवल अच्छे प्रोडक्ट या सर्विस तक सीमित नहीं है, बल्कि सही लोगों से जुड़ने, विचारों को साझा करने और एक – दूसरे के विकास में योगदान देने से भी तय होती है। बिलियनेयर्स नेटवर्क का उद्देश्य इंदौर के उद्यमियों को ऐसा मंच देना है, जहां नेटवर्किंग सार्थक साझेदारियों और नए व्यावसायिक अवसरों में बदल सके। मेरा मानना है कि जब महत्वाकांक्षी लोग एक साझा उद्देश्य के साथ जुड़ते हैं, तो विकास की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाती हैं।”
बिलियनेयर्स नेटवर्क की इस पहल के माध्यम से इंदौर के कारोबारी समुदाय को ऐसा मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जहां उद्यमी एक-दूसरे के अनुभवों से सीख सकें, अपने नेटवर्क का विस्तार कर सकें और साझा विकास की दिशा में आगे बढ़ सकें। नेटवर्क का फोकस कनेक्ट, कोलैबोरेट और ग्रो यानी जुड़ने, सहयोग करने और आगे बढ़ने की सोच को बढ़ावा देना है।
‘बीएन प्रथम’ इंदौर चैप्टर का लॉन्च शहर के बिजनेस समुदाय को एक मंच पर लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके जरिए स्टार्टअप फाउंडर्स, उद्यमियों, बिजनेस लीडर्स और प्रोफेशनल्स के बीच बेहतर तालमेल विकसित करने तथा व्यावसायिक सहयोग के नए रास्ते तलाशने की उम्मीद है।


