- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
आईआईटी इंदौर में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय
केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने की घोषणा, सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से इंदौर को मिली बड़ी सौगात, यह देश का 1242वां विद्यालय होगा,
मंगलवार का दिन शहरवासियों के लिए खुशखबरी लेकर आया। केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इंदौर में नया केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की। यह विद्यालय आईआईटी इंदौर परिसर में संचालित होगा।
केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि मुझे यह साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन की विशाल श्रृंखला में एक नया नाम जुड़ने जा रहा है। आज केन्द्रीय विद्यालय आईआईटी, इंदौर खोलने के आदेश हो रहे हैं।
मेरा विश्वास है कि आईआईटी, इंदौर परिसर में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा का एक अनोखा संयोग होगा। लाभान्वित होने वाले समस्त विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं। केन्द्रीय विद्यालयों की श्रृंखला में यह 1242वां विद्यालय है।
सांसद ने सदन में उठाया था विषय
सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से इंदौर को एक और सेंट्रल स्कूल मिल गया है। ये स्कूल आईआईटी इंदौर में खोला जाएगा। सांसद शंकर लालवानी ने 27 जून 2019 को लोकसभा में ये विषय उठाते हुए तीन और केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की थी जिसके बाद सरकार ने मंजूरी दी है। इंदौर में अब कुल तीन केंद्रीय विद्यालय हो जाएंगे।
सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल को धन्यवाद दिया है और इंदौर की जनता को बधाई दी है। सांसद ने कहा कि हमने तीन और केंद्रीय विद्यालयों की मांग की है जिसमें से एक स्कूल की स्वीकृति मिल गई है और अब दो और स्कूल के लिए प्रयास करेंगे।
इंदौर की लगातार बढ़ती आबादी के साथ ही यहां केंद्र सरकार से जुड़े कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है लेकिन केंद्रीय विद्यालय दो ही थे जिससे बच्चों के एडमिशन में दिक्कत होती थी। केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर बेहद अच्छा माना जाता है और इसकी फीस भी काफी कम होती है। इसलिए कर्मचारियों के अलावा अन्य नागरिक भी बच्चों का एडमिशन यहां करवाना चाहते हैं।
सांसद लालवानी ने पिछले साल संसद में अनुशंसा के आधार पर होने वाले 10 एडमिशन की जगह 50 एडमिशन की मांग भी की थी। दरअसल, सांसद की अनुशंसा पर 10 बच्चों का एडमिशन ही केंद्रीय विद्यालयों में हो सकता है और रोजाना कई लोग इस संदर्भ में सांसद से मिलते हैं।
इंदौर में खुलने वाले इस विद्यालय की एक ओर खास बात ये भी है कि ये आईआईटी कैंपस में खुलेगा यानी निश्चित तौर पर यहां आईआईटी का प्रभाव भी होगा और शिक्षण का स्तर भी बेहतर होगा।


