- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
बच्ची ने सफेद चूहे को मार दिया तो कर दी हत्या
नाबालिग ने दिया घटना को अंजाम
इंदौर. शहर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई. 12 साल के नाबालिग ने एक बच्ची को मौत के घाट उतार दिया. वो भी सिर्फ इसलिए कि बच्ची ने उसके पालतू चूहे को मार दिया था. जब पुलिस ने इस नाबालिग को पकड़ा तो उसने कहा- मैंने अपने चूहे की मौत का बदला ले लिया है. पुलिस ने घटना का पर्दाफाश चंद घंटों में ही कर दिया.
मामला लसूडिय़ा इलाके का है. सोमवार को पुलिस को यहां 10 साल की बच्ची की लाश मिली, जिसका सिर कुचला हुआ था. पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो पता चला कि हत्या साथ रहने वाले एक लड़के ने की है. डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि 12 साल के लड़के ने बदला लेने के लिए जुर्म को अंजाम दिया.
बच्ची के परिजनों और चश्मदीदों से मिली जानकारी के बाद हम आरोपी लड़के तक पहुंचे. वीडियो फुटेज भी जांचे गए. इनमें बच्ची लड़के के साथ जाती दिखी थी और जब लड़का लौटा तो वो अकेला था. इसी इलाके के एक बच्चे ने हमें बताया कि जब बच्ची के साथ गया लड़का लौटा तो उसके हाथ में खून था और कपड़े गीले थे. इस लड़के से पूछताछ की गई तो उसने गुनाह कबूल लिया.
डीआईजी मिश्र ने बताया कि वेदिका और वह लड़का आस-पास रहते थे और साथ ही खेलते थे. वेदिका ने लड़के के पसंदीदा सफेद रंग के चूहे को मार दिया था. इसके अलावा वह उसको गेम में भी हरा देती थी. गुनाह कबूल करते वक्त हर बार लड़के ने यही वजह दोहराई.


