- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर 287 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले, 5 मौत
इंदौर. शहर में कोरोना का कहर जारी है। 287 नए मरीज मिलने के साथ मरीजों का आंकड़ा 15452 हो गया. 5 मौत के साथ मरने वालों की संख्या 432 हो गई.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2550 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2247 निगेटिव और 287 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 16 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके साथ पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 15452 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 238820 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 15452 पॉजीटिव निकले. इनमें से 432 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 220 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 10719 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 4301 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 14 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6244 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


