- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
गुजरात में मजदूरी करने लगा था शिवसेना नेता की हत्या का आरोपी
शिवसेना नेता के हत्याकांड का पर्दाफाश्, पास में रहने वाले युवक ने बनाई थी योजना
इंदौर. उमरीखेड़ा ग्राम में शिवसेना नेता और ढाबा संचालक की सनसनीखेज हत्याकाण्ड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया और 7 आरोपियों को गिरफ्तार लिया है. आरोपियों ने जेवरात लूटने के उद्देशय से दिया वारदात को अंजाम दिया. घटना को कुक्षी जिला धार के गिरोह ने अंजाम दिया था. गुजरात के द्वारिका और कुक्षी थानांतर्गत गांवों से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. वारदात में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन बुलेरो, तीन देशी कट्टे व चार जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं. आरोपियों से लूटे-गये सोने चांदी के आभूषण भी बरामद किये गए हैं. ढाबे के पास रहने वाले कुक्षी के युवक ने वारदात की योजना बनाई थी. उसने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर जघन्य वारदात को अंजाम दिया.
आईजी विवेक शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों उमरीखेड़ा में नाईन शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख रमेश साहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. आरोपियों ने सोने-चांदी के जेवरात भी लूटे थे. तेजाजीनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के लूटपाट व डकैती का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की. आरोपियों की तलाश में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में लगातार इंदौर क्राईम ब्रांच की टीमें छानबीन कर रही थी. इसी दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को पप्पु उर्फ राहुल पिता देवी सिह रणवीर जाति भिलाला (30) के संबंध में सुराग मिले.
यह संदेहास्पद व्यक्ति था और मृतक के ढाबे के पास ही विगत 2 वर्ष से रहता था. यह मूल रूप से निवासी ग्राम मोहली थाना मनावर जिला धार का रहने वाला है. वह मृतक रमेश साहू के बारे में अधिकांश बातें जानता था. जांच के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम ने राहुल को संदेह के आधार पर गांव खामखेड़ा कसरावद में नदी के किनारे से पीछा कर पकड़ा. पूछताछ में अन्य आरोपियों के सुराग मिले और मामले का पटाक्षेप करने के संबंध में भी कई जानकारियां पुलिस टीम के हाथ लगी.
ऐसे दिया घटना को अंजाम
आरोपी राहुल ने मृतक के घर की जानकारी आरोपी प्रेम सिंह व कमल सिरवी को दी. घटना को अंजाम देने के पूर्व दो बार मृतक के ढाबे के आसपास के क्षेत्र की रैकी की. आरोपी प्रेम सिंह जोकि घटना का मुख्य मास्टर माईंड है उसने अपने अन्य साथियों को जानकारी दी. योजनाबद्ध तरीके से 2 सितंबर देर रात प्रेमसिंह पिता लालसिंह चौहान निवासी धार, सुनील पिता सुरेसिंह चौहान निवासी धार, कालू पिता धनसिंह सोलंकी निवासी धार, विजय पिता धनसिंह निवासी धार, अन्तिम पिता सडिय़ा धनगर निवासी धार और कमल पिता खेमाजी सिरवी निवासी धार सहित 1 अन्य आरोपी, सभी धार जिले के ग्राम तलवाडा में इक_े होकर बोलेरो से सवार होकर घटना स्थल तक आये.
इसमें योजना के मुताबिक मृतक के घर में आरोपी विजय, रेम सिंह, प्रेम सिंह चौहान और सुनील चौहान कट्टे और हथियार लेकर घुसे थे. बुलेरो गाडी में ड्रायवर अंतिम व कालू चौहान, तथा कमल सिरवी राउ चौराहे के पास वारदात के बाद भागने के लिये इंतजार करते रहे.आरोपी विजय सोलंकी के पास एक देशी कट्टा व राउण्ड, प्रेम सिह के पास एक देशी कट्टा व राउण्ड, सुनील के पास भी देशी कट्टा व राउण्ड एवं रेम सिह के पास हसियाँ था लेकिन आरोपी राहुल उर्फ पप्पू घटना की योजना में शामिल था व वारदात के वक्त कोई पहचान ना ले इस कारण नहीं आया.
चार आरोपी ढाबे में लूटपाट करने घुसे और तीन आरोपी बुलेरो में इंतजार करते रहे. चारो आरोपी मृतक के घर के पीछे तरफ से घुसे थे उन्होंनें पहले कुत्तों के भौकने पर उन्हें कुछ खाने की सामग्री रोटी बिस्किट तथा कुछ मांस के टुकड़े खिलाये उसके बाद भी कुत्तों को भगाने के लिये प्रेम सिंह द्वारा हवाई फायर किया गया. आरोपी विजय सोलंकी मृतक के कमरे में गया था और शेष तीन रेम सिंह, सुनील के द्वारा मृतक की पत्नी व लडकी के साथ में मारपीट कर के जेबरात लूटे गये थे, आरोपी विजय के साथ मृतक रमेश साहू द्वारा विरोध व हथापाई की गई तो आरेपी विजय ने उस पर फायर कर दिया जिसकी गोली मृतक को गर्दन के पास लगी और मौके पर उसकी मृत्यु हो गयी बाद आरेपियान लूट का सामान लेकर बुलेरो में सवार होकर भाग गये.
कुक्षी के गांवों से पकड़ा
रकरण में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटनास्थल पर आरोपी प्रेम सिंह के द्वारा भी हवाई फायर किया गया था और घर में घुसकर लूटपात करते वक्त दिव्यांग लडक़ी का हाथ तोड़ा और उसके साथ मारपीट की. आरोपियों को क्राईम ब्रांच की टीम ने जिला धार के कुक्षी थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बढ़गियार, कापसी, इमलीपुरा, लुहारा, कालिया खोदरा के जंगल, नदी के किनारे, हाट बाजार तथा खेतों में से घेराबंदी कर पकड़ा. आरोपीगण शातिर किस्म के है जोकि ग्रामीण इलाकों में पुलिस को देखकर भागते है. खेत खलिहान, तलहटी, नदी तलाब का छुपने के लिये सहारा लेते हैं. प्रकरण के आरोपी जिसने रमेश साहू को गोली मारी थी उसे गुजरात के देवभूमि द्वारिका क्षेत्र के पास के गांव से हिरासत में लिया. यहां वह फरारी काटने चला गया था और मजदूरी करने लगा था. यहां पर छुपकर टपरिया में रह रहा था पुलिस की सूचना मिलेन पर वह भागने लगा जिसे वहां खेतों में पुलिस टीम ने धरदबोचा.
लूटे गए जेवरात जब्त किए
आरोपियों के कब्जे से दो कंगन, गले का हार, मांग टीका, दो झुमके, दो चूडियां, सोने की रुद्राक्ष माला, सोने की दो चूडिय़ाँ, एक जोडी कान की सोने की कनचडी, सोने का एक टॉप्स, दो अंगूठी सोने की, एक कड़ा चांदी का, एक जोडी पायजेब चांदी की इतयादि मश्रूका बरामद हुआ है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन बुलेरो क्रमांक एमपी11 बीई 0682 तीन देशी कट्टे व चार जिन्दा कारतूस भी बरामद हुये हैं. उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पूरी टीम को पुलिस महानिरीक्षक इंदौर द्वारा 30,000 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है.


