- नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का आगाज़
- शहर में पहली बार बनी बाउंसर्स एंड बॉडीगार्ड असोसिएशन, स्थानीय युवाओं को काम दिलाने की पहल
- भारत में मंजूरी पाने वाली डेंगू की पहली वैक्सीन बनीटाकेडा की क्यूडेंगा
- Iconic Male Duos of Bollywood - Sharman Joshi & Sahil Khan in Style to Sanjay Dutt and Arshad Warsi in Munnabhai MBBS
- A Look at Disha Patani's Journey to Awarapan 2
बच्चा बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
10 दिन की बच्ची को बेचने की थी तैयारी
इंदौर. शहर में बच्चा चोर गिरोह का सनसनीखेज मामला सामने आया है. महिला थाना पुलिस ने बच्चा बेचने वाले इस गिरोह का पर्दाफाश किया है. मामले में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है. आरोपी 10 दिन की बच्ची को एक लाख 20 हजार रुपए में बेचने की तैयारी में थे. पुलिस ने सूचना के बाद योजना बनाकर आरोपियों को पकड़ा और बच्ची को बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार समाजसेवी संस्था ने महिला थाना पुलिस को शिकायत की थी कि एक महिला और पुरुष एक बच्चे को बेचने की फिराक में हैं. वे उसका लाखों में सौदा कर रहे हैं. इस पर पुलिस ने बताए गए स्थान रानी सती गेट पर घेराबंदी की. जैसे ही गिरोह बच्चे का सौदा करने पहुंचा, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया.
इनके पास से पुलिस ने 10 दिन की एक बच्ची को बरामद किया. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने भिजवाया, जबकि बच्ची को बाल कल्याण समिति के हवाले कर एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बबलू उर्फ तेजकरण पिता हेमराज ठक्कर और शिल्पा पति मनीष तेलंग निवासी नंदा नगर बताया. दोनों ही आरोपी पेशे से मेडिकल स्टाफ से जुड़े हुए हैं.
पुलिस आरोपियों से बच्ची से जुड़ी जानकारी जुटा रही है कि आखिर बच्ची इनके पास कैसे आई. इसके अलावा वह बच्ची को किसी और क्यों बचने वाले थे. शुरुआती जांच में यह पता चला है कि आरोपियों ने इसके पहले भी कुछ बच्चों को लाखों रुपए में बेचने का काम किया है


