- Anu Malik joins Zee TV’s Sa Re Ga Ma Pa 2026 as a special judge
- Raghubir Yadav reveals he had a heart attack before shooting an intense scene for Hunkkaar!
- जब जिंदगी में आए सवाल, तो ‘शान्ति से पूछो’: निहार शान्ति आंवला ने इंदौर में पेश किया अपनी तरह का पहला एआई आधारित साथी
- केनस्टार ने राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ लॉन्च किया नया वॉटर हीटर कैंपेन
- नाबार्ड ने मध्य प्रदेश में ₹2,606 करोड़ से अधिक की दो प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी।
प्रभास अपनी आगामी फिल्म राधेश्याम से पूजा हेगड़े को ‘प्रेरणा’ के रूप में किया पेश।
‘राधेश्याम’, एक मैग्नम ओपस के रूप में, यूरोप में होनेवाली एक महाकाव्य प्रेम कहानी है। फिल्म में पैन इंडिया स्टार प्रभास और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। पूजा हेगड़े के जन्मदिन को चिह्नित करते हुए, निर्माताओं ने फिल्म से उनका पहला रूप प्रकट किया।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए, प्रभास ने अपने ‘प्रेरणा’ को दुनिया के सामने पेश किया। ओलिव्ह के हरे रंग की पोशाक और फ्लोरल ओवरकोट में, पूजा अपनी खूबसूरत मुस्कान के साथ एक ट्राम में बैठी हुई नजर आती है।
प्रभास लिखते हैं, “Wishing our Prerana @hegdepooja, a very Happy Birthday!.”
‘राधेश्याम’ त्रिभाषी फिल्म होगी और इसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित किया जाएगा। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है।


