- एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया
- व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 8-12% तक कम, अब इलाज सिर्फ कीमोथेरेपी नहीं: डॉ. प्रांजिल मंडलोई
- एनआईएफ ग्लोबल इंदौर के स्टूडेंट डिज़ाइनरों ने लंदन फैशन वीक में दिखाई क्रिएटिविटी
- Revati Mahurkar Brings Intense Dance Energy to Prince Narula’s ‘Dhayein Dhayein’
- Tia Bajpai and Arian Romal’s ‘FANAA’ Blends Haunting Music and Horror, Faces 18+ Restriction on YouTube
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने प्राइम मिनिस्टर स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना (पीएम स्वनिधि) के तहत अपने पहले ऋण का वितरण किया
अक्टूबर, 2020. देश में सबसे तेजी से विकसित हो रहे स्मॉल फाइनेंस बैंकों में से एक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (SSFB) ने पीएम एसवीए निधि योजना के तहत अपने पहले ऋण के वितरण की घोषणा की।
इस योजना के प्रावधान के अनुरूप, “श्रीमती आशा अशोक वाल्मीकि” को 10000/- रुपये का लोन दिया गया, जो पेशे से “एक सब्जी विक्रेता” हैं। बैंक ने यह सुनिश्चित किया कि, लोन को मंजूरी देने तथा लोन के पैसे की निकासी की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और परेशानी मुक्त हो।
इस मौके पर सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी एवं सीईओ, श्री आर. बास्कर बाबू ने कहा, “हमें इस बात का गर्व है कि, हम माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को छोटे पूंजीगत ऋण उपलब्ध कराने की मुहिम का हिस्सा बन चुके हैं। इस योजना का उद्देश्य एक आत्मनिर्भर परिवेश का निर्माण करना तथा इस महामारी से उत्पन्न संकट के बाद उनकी जिंदगी को पटरी पर लाने में मदद करना है।
हमने हमेशा से अपने ग्राहकों को विश्वस्तरीय बैंकिंग सुविधाओं का अनुभव प्रदान करने, तथा उन्हें पूरी तरह आर्थिक स्थिरता प्राप्त करने में मदद करने का प्रयास किया है। महामारी के इस दौर में सरकार ने आगे बढ़कर सबसे ज्यादा प्रभावित लोगों और व्यवसायों के लिए विभिन्न पहलों की घोषणा की है, और हमें खुशी है कि हमने अपने स्तर से इस मुहिम में योगदान दिया है।”
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, अपनी स्थापना के बाद से ही विभिन्न प्रकार के वित्तीय उत्पादों और सेवाओं को लगातार विकसित कर रहा है और इसे बेहतर बना रहा है ताकि बैंकिंग की सुविधाओं से वंचित लोगों की जरूरतों को पूरा किया जा सके। इसके अलावा, बैंक की ओर से उन्हें बचत एवं निवेश के विभिन्न विकल्पों, सरकारी बीमा योजनाओं तथा डिजिटल बैंकिंग के अलग-अलग माध्यमों के बारे में शिक्षित किया जा रहा है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (SSFB) परिसंपत्ति और देनदारियों, दोनों मामले में बेहतर स्थिति में है। वर्तमान में SSFB के पास जमा-राशि का आधार लगभग 3000 करोड़ रुपये का है और कुल मिलाकर इसका लोन पोर्टफोलियो तकरीबन 3700 करोड़ रुपये का है।
तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो, SSFB इस उद्योग जगत में जमा राशि पर अधिकतम ब्याज दरों में से एक प्रदान करता है। वर्तमान में, बचत खाते पर ब्याज दर 6.25% तक है, जबकि ग्राहक एफडी पर 7.50% तक की ब्याज दर प्राप्त कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 8% है।


