- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
अर्थसंग्रह अभियान का लक्ष्य सहयोग आमंत्रित करना: मोघे
भाजपा अर्थ संग्रह समिति की बैठक संपन्न
इंदौर. आज भाजपा कार्यालय पर अपेक्षित कार्यकर्ताओं के साथ अर्थसंग्रह समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में धन संग्रह समिति के प्रदेश संयोजक कृष्णमुरारी मोघे, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व धन संग्रह समिति के जिला प्रभारी तपन भौमिक तथा पूर्व मंत्री श्री कैलाश चावला, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा विशेष रूप से उपस्थित थे.
बैठक में श्री कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि अर्थ संग्रह अभियान का लक्ष्य पार्टी के लिए सदभावना और सहयोग आमंत्रित करना है। इसमें पारदर्शिता हमारा सर्वोच्च सरोकार होगा। हम अपने शुभेच्छुओं, समर्थकों, कार्यकर्ताओं तक संवाद करेंगे और उनसे प्राप्त धन से चुनाव संचालन कर शुचिता की परंपरा को आगे बढ़ायेंगे। धन संग्रह का कार्य हम भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकां के मध्य एक अभियान के रूप में चलायेंगे।
जिला प्रभारी तपन भौमिक ने कहा कि धन संग्रह हमारे लिए समाज को एक संदेश देने का माध्यम है कि पार्टी सेवोन्मुख है जिसका संकल्प लोकजीवन में शुचिता लाना है. आपने कहा कि जिलेवार संग्रह अभियान में जनता जिज्ञासा भी प्रकट करेगी। इसका समाधान कारक उत्तर उसे मिलना चाहिए. ऐसा होने पर समाज में एक सकारात्मक वातावरण बनेगा, इसी संदर्भ में 1 अगस्त से प्रारंभ होकर 30 अगस्त तक प्रत्येक विधानसभा में सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे.
जिला प्रभारी कैलाश चावला ने कहा कि हमारा यह जो धनसंग्रह का कार्यक्रम है, यह सिर्फ धन तक ना होकर लोगों से सीधा संपर्क करना है. संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने कहा कि इस धन संग्रह के माध्यम से पुराने एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन द्वारा तय समय सीमा में ही यह अभियान चलाना है.
बैठक में श्री गोपीकृष्ण नेमा, श्री बलराम वर्मा, श्री राजेश अग्रवाल आदि कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव रखें. बैठक में कैलाश शर्मा, महेन्द्र हार्डिया, सुश्री उषा ठाकुर, शंकर लालवानी. सहित प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सभी प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, महापौर परिषद सदस्य तथा धन संग्रह की दृष्टि से जिले के प्रभावी कार्यकर्तागण अपेक्षित थे.
अतिथियों का स्वागत व स्वागत भाषण नगर अध्यक्ष श्री कैलाश शर्मा ने दिया. बैठक का संचालन महामंत्री नानूराम कुमावत ने किया एवं आभार महामंत्री गणेश गोयल ने माना।


