- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
जिमी शेरगिल हुए बाहर, सावधान इंडिया के नए सीजन में दिखेंगे सुशांत सिंह
भारतीय टेलीविजन का लोकप्रिय क्राइम शो सावधान इंडिया एक नए सीजन के साथ वापस आ रहा है जो नए दौर के अपराधों पर केंद्रित होगा. ऐसा सुनने में आ रहा था कि जिमी शेरगिल नए सीजन को होस्ट करेंगे और पहले सीजन के होस्ट सुशांत सिंह की जगह लेंगे. हालाँकि अब यह कहा जा रहा है कि जिमी शेरगिल को बाहर कर दिया गया है.
हाल ही में सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है कि सुशांत सिंह ही शो की मेजबानी करेंगे. हालांकि जिमी शेरगिल ने नए सीज़न के प्रारंभिक एपिसोड्स के लिए कुछ दिन शूटिंग भी की लेकिन प्रॉडक्शन हाऊस के आंतरिक निर्णयों की वजह से अंतिम समय में उन्हें बदल दिया गया. सुशांत सिंह शो की शुरुआत से ही इसका अभिन्न हिस्सा रहे हैं और अब होस्ट के रूप में नए दौर के अपराधों के बारे में जागरूकता पैदा करेंगे.
इस बार में बताते हुए सुशांत सिंह करते हैं, ” 8 मार्च को मैंने सावधान इंडिया के पिछले सीजन के लिए आखिरी शॉट दिया था. यह साइनिंग-ऑफ बाइट था, और ईमानदारी से कहूँ तो मैंने बहुत भारी मन से इसकी शूटिंग की. दर्शकों का सिर्फ एक सवाल था, ‘नया सीजन कब शुरू होगा ?’ दुनिया भर के प्रशंसक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसीलिए एक नए सीजन के साथ हम वापस आ गए हैं. “


