- नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का आगाज़
- शहर में पहली बार बनी बाउंसर्स एंड बॉडीगार्ड असोसिएशन, स्थानीय युवाओं को काम दिलाने की पहल
- भारत में मंजूरी पाने वाली डेंगू की पहली वैक्सीन बनीटाकेडा की क्यूडेंगा
- Iconic Male Duos of Bollywood - Sharman Joshi & Sahil Khan in Style to Sanjay Dutt and Arshad Warsi in Munnabhai MBBS
- A Look at Disha Patani's Journey to Awarapan 2
विधायक आकाश विजयवर्गीय ने किया सरकारी स्कूल का भूमिपूजन
इंदौर. विधायक आकाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को इंदौर विधानसभा क्रमांक-3 में सरकारी स्कूल का भूमिपूजन किया. इस दौरान उन्होंने सख्त लहजे में ठेकेदार, इंजीनियर और संबंधित अधिकारी से कहा, इस स्कूल को सरकारी महज निर्माण समझकर नहीं बनाएं. इसमें वह सभी सुविधाएं हों, जो एक प्राइवेट स्कूल में होती हैं.
इसकी डिजाइन से लेकर गार्डन और इंटीरियर तक पर काम होना चाहिए। जहां भी और रुपए की आवश्यकता होगी, उसकी व्यवस्था वे करके देंगे. विजयवर्गीय ने कहा, यह शुरुआत है. उन्होंने ठेकेदार से कहा कि आपको अच्छा काम भी करवाना है.
आपको हार इसलिए पहनाया जा रहा है, क्योंकि हमें काम एकदम बेहतरीन क्वालिटी का चाहिए. विभागीय अधिकारी और ठेकेदार से निवेदन है कि स्कूल शानदार बनाओ, कमी मत छोडऩा. इसमें कोई काम की अनुमति नहीं है, तो उसे बताओ, मैं स्वीकृत करवाकर लाऊंगा. बस, कमरे-कमरे बनाकर मत छोडऩा।


